लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पंजाब नहीं वेस्ट यूपी से बीजेपी सनी देओल को लड़ा सकती है चुनाव, जानिए कौन सी होगी वो खास सीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2019 09:48 IST

लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

Open in App

लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को  होगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जीत के परचम फहराने के लिए कमर कस ली है।  बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वह किस सीट से किसको उतारेगी।

 लेकिन जिस एक नाम की चर्चा सबसे  ज्यादा हो रही है वह है अभिनेता सनी  देओल की। पहले खबर आई थी कि सनी पंजाब के अमृतसर से बीजेपी के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि बीजेपी सनी को पंजाब नहीं यूपी में मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। 

खबर के अनुसार एक्टर यूपी के वेस्ट से मैदान में उतरेंगे। बीजेपी वेस्ट से एक जाट चेहरे को उतारना चाहती है।  हालांकि बीजेपी की ओर से अभी प्रत्‍याश‍ियों की कोई सूची जारी नहीं की गई है और आध‍िकार‍िक रूप से इस खबर की पुष्‍टि नहीं हुई है।  वहीं, बीजेपी यूपी में गठबंधन को देखते हुए भी ये कदम उठा रही है।क्योंकि वेस्ट नें सनी के नाम पर जाट वोट बीजेपी के खाते में जमकर आएगा। जिसके कारण बीजेपी सनी देओल पर दांव खेलना चाहती है।

वहीं, सनी 2014 में बागपत सीट से चुनाव मैदान में उतरे बीजेपी प्रत्‍याशी और मुंबई पुल‍िस के पूर्व कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह के प्रचार के ल‍िए बागपत आए थे।ऐसे में कयास जोरों पर हैं कि वह सनी देओल बागपत या मुजफ्फरनगर से बीजेपी प्रत्‍याशी हो सकते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस