लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: सोशल मीडिया से दूर रहने पर रोहित शेट्टी ने कही ये बात, पुलवामा हमले पर भी रखी राय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 21, 2019 01:50 IST

लोकमत का सबसे बड़ा लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइस समोराह में रोहित शेट्टी को सम्मानित किया गया रोहित ने यहां सोशल मीडिया से दूर रहने पर अपनी राय रखी

लोकमत का सबसे बड़ा लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। 20 फरवरी को मुंबई में चल रहे इस आयोजन में कई क्षेत्र जैसे लोकसेवा, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, नाटक, राजनीति, प्रशासन, परफॉर्मिंग आर्ट, फिल्म, उद्योग, खेल और सीएसआर आदि विविध क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले और नाम ऊंचा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।  ऐसे में इंटरटेंनेंट ट्रेंड सेटर के लिए रोहित शेट्टी को खास पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

रोहित में हिंदी सिनेमा में एक पुलिस को लेकर खास फिल्में बनाई हैं। यहां उन्होंने कहा कि अब तो मेरे दोस्त तक कहने लगे हैं कि कुछ दिनों में 100 की जगह लोग तेरे घर पर फोन किया करेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए लोकमत का शुक्रियाअदा किया। 

उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि मेरा काम आज सफल हुआ है। यहां उन्होंने पुलवामा हमले पर भी अपनी राय रखी कहा है कि मुझे लगता है कि लोगों को सब्र रखना चाहिए, मुझे लगता है एक्शन जरूर लिया जाएगा। हम सबका यहां बैठकर कहना आसान है।

इतना ही नहीं रोहित ने सोशल मीडिया से दूर रहने पर कहा कि मुझे लगता है वहां काम कम होता है और फालूत की बातें ज्यादा होती हैं इसलिए मैंसोशल मीडिया से दूर रहकर काम करता हूं कोई तो काम के लिए भी होना चाहिए।

 रोहित शेट्टी के नाम पर ये उपलब्धि दर्ज हो चुकी है रोहित शेट्टी ने गोलमाल( से लेकर सिम्बा तक ऐसी 8 फिल्मे डायरेक्ट की हैं जिनकी कमाई का आंकड़ा न सिर्फ 100 करोड़ के पार रहा है बल्कि कई फिल्मों ने 400 करोड़ तक भी कमाई की है।

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारतLMOTY 2026: 'महाराष्ट्र अगले दो साल में यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़ा बनेगा', मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?