लाइव न्यूज़ :

दिग्गज मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन, 'जंजीर' में बनी थीं अमिताभ बच्चन की मां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2020 15:55 IST

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''सोमवार शाम को उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।''

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही बीमार हुई थीं। परिवार के अनुसार, वे सातारा में अपने मराठी सीरियल 'आई कलुबाई' की शूटिंग करने पहुंची थीं। संक्रमण की पुष्टि और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

साताराः दिग्गज मराठी अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का सातारा के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले ही बीमार हुई थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वह 79 साल की थीं। एक निजी अस्पताल में अभिनेत्री का 17 सितंबर से इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''सोमवार शाम को उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।'' अभिनेत्री शूटिंग के लिए सातारा आईं थीं। उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों तथा मराठी नाटकों में अभिनय किया है।

परिवार के अनुसार, वे सातारा में अपने मराठी सीरियल 'आई कलुबाई' की शूटिंग करने पहुंची थीं। यहां कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया। संक्रमण की पुष्टि और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। कोरोना की वजह से आशालता का अंतिम संस्कार सतारा में ही किया जाएगा।

1941 को गोवा में पैदा हुईं आशालता एक मराठी गायिका, नाटककार और फिल्म अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध थीं। उनकी स्कूलिंग मुंबई के सेंट कोलंबो हाई स्कूल, गिरगांव में हुई थी। 12वीं के बाद कुछ समय तक उन्होंने मंत्रालय में पार्ट टाइम काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने आर्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।

उन्होंने नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई केंद्र पर कुछ कोंकणी गाने भी गाए। आशालता ने 100 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में पहली बार वे बासु चटर्जी की फिल्म 'अपने पराए' में नजर आईं।

इसके लिए उन्हें 'बंगाल क्रिटिक्स अवार्ड' और बेस्ट सह कलाकार का फिल्मफेयर मिला था। फिल्म 'जंजीर' में उन्होंने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था। आशालता ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम समेत कई शानदार हिन्दी फिल्मों में काम किया।

टॅग्स :मुंबईअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?