लाइव न्यूज़ :

विज्ञापन में वकील की पोशाक पहनकर विवाद में फंसे अमिताभ बच्चन, बार काउंसिल ने भेजा कानूनी नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 2, 2018 10:42 IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे सिताते कहे जाते हैं जो खुद को हमेशा विवादों से दूर रखने की कोशिश करते हैं।

Open in App

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे सिताते कहे जाते हैं जो खुद को हमेशा विवादों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब ऐसा कुछ हुआ है कि उनको विवादों ने घेर लिया है। एक विज्ञापन में वकील यानी अधिवक्ता की पोशाक पहनने को लेकर अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार मसालों के एक विज्ञापन में वकीलों जैसी पोशाक पहनने पर दिल्ली बार काउंसिल ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। मसाला कंपनी, यूट्यूब और एक मीडिया हाउस को भी काउंसिल ने नोटिस भेजा है। काउंसिल के द्वारा कहा गया है कि भविष्य में इस विज्ञापन का प्रयोग ना किया जाए।

हाल ही में दिल्ली बार कौंसिल ने अभिनेता अमिताभ बच्चन, मसाला कंपनी, यू ट्यूब और एक मीडिया घराने के खिलाफ विज्ञापन में अधिवक्ताओं की पोशाक का इस्तेमाल करने के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि विज्ञापन के दौरान बिगबी के द्वारा पहनी गई पोशाक कानूनी पेशे की गरिमा को कमजोर करता है।

वहीं, दिल्ली पर बार काउंसिल के अध्यक्ष केसी मित्तल का कहना है कि विज्ञापन में वकीलों की पोशाक पहनना गलत है। यह पेशे की गरिमा को कम करता है। नोटिस जारी होने की खबरों के बीच ही अमिताभ ने एक ट्वीट किया, “जिसकी कामयाबी नहीं रोकी जा सकती, उसकी बदनामी शुरू की जाती है। हालांकि उन्होंने इस विवाद पर आगे कुछ भी नहीं लिखा। वहीं बार काउंसिल की ओर से भी बिग बी के ट्वीट पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया।

बीसीडी के चेयरमैन के सी मित्तल ने बताया कि अधिवक्ता निकाय ने चेतावनी पत्र जारी किया है और अभिनेता, एवरेस्ट मसाला, यू ट्यूब तथा मीडिया घराने से कहा है कि भविष्य में किसी विज्ञापन में अधिवक्ताओं की पोशाक का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि इस पत्र की प्राप्ति के दस दिन के भीतर शपथ पत्र देना होगा

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस