लाइव न्यूज़ :

आज हर धड़कन, हर सांस कह रही है जय श्रीराम, राम मंदिर के भूमि पूजन पर भावुक हुईं लता मंगेशकर

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 12:44 IST

राम मंदिर भूमिपूजन का कार्यक्रम बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या में पौने दो सौ लोग शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन होने से लता मंगेशकर काफी प्रसन्न हैं।लता मंगेशकर ने इसके साथ ही मंदिर बनने को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की।अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस मौके पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राम मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर भी लता मंगेशकर ने एक ट्विट शेयर किया है। लता मंगेशकर ने इसके साथ ही मंदिर बनने को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन होने से लता मंगेशकर काफी प्रसन्न हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस मौके पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।  

लता मंगेशकर ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'नमस्कार, कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्व के राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है। कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है, शिलान्यास हो रहा है। इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है। आज इस शिलान्यास का बहुत बड़ा आयोजन हो रहा है।'

 आज मैं, मेरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है

लता आगे लिखती हैं, 'समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आरएसएस के सर संघचालक माननीय मोहन भागवत जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी और राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी और कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित होंगे। आज भले ही करोना की वजह से लाखों रामभक्त वहां पहुंच नहीं पाएंगे परंतु उनके मन और ध्यान श्रीराम के चरणों में ही होंगे। मुझे खुशी है की ये समारोह माननीय नरेंद्रभाई के करकमलों से हो रहा है। आज मैं, मेरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है और मानो आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम।'

 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यालता मंगेशकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई