लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर 28 दिनों के बाद अस्पताल से घर लौटीं, शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद

By भाषा | Updated: December 8, 2019 19:40 IST

लता ने इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ब्रीच कैंडी में डॉक्टर मेरे दैवीय अभिभावक रहे और मैं अंतरमन से उन सभी का आभार व्यक्त करती हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे लता मंगेशकर चार हफ्ते तक अस्पताल में निमोनिया का इलाज कराने के बाद रविवार को घर लौट आईं।90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में परेशानी होने के बाद 11 नवंबर को ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चार हफ्ते तक अस्पताल में निमोनिया का इलाज कराने के बाद रविवार को घर लौट आईं। 90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में परेशानी होने के बाद 11 नवंबर को ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने ट्विटर के जरिये अपनी सेहत की जानकारी दी और स्वस्थ होने की प्रार्थना एवं शुभेच्छा करने वाले प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘‘ पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में थी। मेरा निमोनिया का इलाज किया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में रहने और पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही घर जाने की सलाह दी। आज मैं माई और बाबा के आशीर्वाद से घर लौट आई हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों की शुक्रगुजार हूं। आपकी प्रार्थना और शुभेच्छा ने काम किया और मैं विनम्रता से आप सभी को नमन करती हूं।’’

लता ने इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ब्रीच कैंडी में डॉक्टर मेरे दैवीय अभिभावक रहे और मैं अंतरमन से उन सभी का आभार व्यक्त करती हूं। नर्सिंग स्टॉफ असाधारण है। आपका अपार प्रेम और आशीर्वाद बहुमूल्य हैं।’’ 

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

भारतBharat Ratna Award Winners List: अब तक 50 को मिला भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?