लाइव न्यूज़ :

Lal Salaam Box Office Day 2: रजनीकांत स्टारर 'लाल सलाम' का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा जादू, दूसरे दिन सिर्फ इतनी की कमाई

By अंजली चौहान | Updated: February 11, 2024 10:19 IST

'लाल सलाम' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए संघर्ष कर रही है 9 फरवरी को रिलीज हुई रजनीकांत, विष्णु विशाल और विक्रांत अभिनीत इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखी गई।

Open in App

Lal Salaam Box Office Day 2: साउथ स्टार थलाइवा रजनीकांत की कैमियो फिल्म लाल सलाम रिलीज के दूसरे दिन कमाई के मामले में पिछड़ती हुई नजर आ रही है। फैन्स से जबरदस्त सपोर्ट मिलने के बाद भी लाल सलाम बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (10 फरवरी) को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, जिससे इसकी शुरुआती कमाई 4.30 करोड़ रुपये की तुलना में 3 करोड़ रुपये रह गई। इसके बाद, फिल्म की कुल कमाई अब भारत में 6.55 करोड़ रुपये हो गई है।

गौरतलब है कि लाल सलाम और रवि तेजा की ईगल एक साथ ही रिलीज हुई है और ऐसे में ईगल लाल सलाम पर भारी पड़ रही है। इस बीच, फिल्म की कुल तमिल ऑक्यूपेंसी 29.05 प्रतिशत थी। इस बीच तेलुगु ऑक्यूपेंसी 15.93 फीसदी रही। रजनीकांत-अभिनीत फिल्म को लेकर तमाम प्रचार के बावजूद, 'लाल सलाम' रिलीज के दूसरे दिन मुश्किल से 3 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान) कमा सकी।

लाल सलाम के बारे में

विष्णु विशाल, विक्रांत और रजनीकांत अभिनीत निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत की 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देती है। यह 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करा अल्लिराजाह द्वारा निर्मित, 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत और रजनीकांत के अलावा विग्नेश, लिविंगस्टन, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार और थम्बी रमैया भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। विष्णु रंगासामी ने कहानी लिखी, ऐश्वर्या के साथ पटकथा लिखी और सिनेमैटोग्राफी का ध्यान रखा। संगीतकार एआर रहमान और संपादक प्रवीण बास्कर तकनीकी दल का हिस्सा हैं।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनरजनीकांतसाउथ सिनेमाफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?