लाइव न्यूज़ :

'जिनको भारत में डीजल, पेट्रोल महंगा लगता है, वो अफगानिस्तान चले जाए', बोले अभिनेता- मूर्खता की एक खूबी होती है

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 10:02 IST

केआरके ने आगे लिखा- म्यांमार के सैन्य शासन ने लोकतांत्रिक सरकार को हटा दिया और UN ने कुछ नहीं किया। और अफगानिस्तान में भी UN कुछ नहीं कर सकता। तो सच यह है कि UN एक मजाक है। यूएन यूएसए की एक शाखा है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने अफगानिस्तान मसले पर यूएन के व्यवहार की आलोचना कीकमाल राशिद खान ने ट्वीट कर भारतीय राजनेताओं को भी आड़े हाथों लियाकेआरके ने सस्ती डीजल और पेट्रोल को लेकर अफगानिस्तान भेजने वालों पर भी निशाना साधा है

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात के बहाने भारत में सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान ने इसको लेकर ट्विट किया है। 

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने लिखा- मूर्खता की एक खूबी होती है कि उसकी कोई सीमा नहीं होती! बस यही खूबी अंधभक्तों में है! तो अब अंधभक्त कह रहे हैं कि जिनको भारत में डीजल, पेट्रोल महंगा लगता है वो अफगानिस्तान चले जाएं! 

केआरके ने तालिबान के कब्जे के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों को लेकर भी अपनी टिप्पणी की है। गौरतलब है कि तालिबानी कब्जेवाले अफगानिस्तान ने भारत के साथ आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। इसको लेकर केआरके ने कहा- तालिबान ने भारत के साथ आयात-निर्यात बंद कर दिया है। यह तालिबान का पहली कार्रवाई है। हमारी सरकार चीन के नाम की तरह आधिकारिक बयानों में तालिबान का नाम लेने को तैयार नहीं।

केआरके ने आगे लिखा- म्यांमार के सैन्य शासन ने लोकतांत्रिक सरकार को हटा दिया और UN ने कुछ नहीं किया। और अफगानिस्तान में भी UN कुछ नहीं कर सकता। तो सच यह है कि UN एक मजाक है। यूएन यूएसए की एक शाखा है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। कमाल राशिद खान ने अपने एक और ट्वीट में अफगानिस्तान मसले पर अपनी बात रखी- मुझे वास्तव में दुख होता है, जब हमारे राजनेता और पार्टी के प्रवक्ता भारत की तुलना अमेरिका और यूरोप के बजाय पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से करते हैं। ऐसी घटिया सोच के लिए हमारे राजनेताओं को शर्म आनी चाहिए।

टॅग्स :कमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!