लाइव न्यूज़ :

एसएस राजामौली की 'बाहुबली' पर KRK ने किया कटाक्ष, कहा- हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किए हैं सीन, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 12, 2022 14:18 IST

कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके ने एक बार फिर ट्वीट किया है और इस बार उन्हें जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली पर तंज कसते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके बॉलीवुड अभिनेताओं, निर्देशकों या फिल्मों पर कटाक्ष करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं।हाल ही में उन्हें शाहरुख खान और उनकी लोकप्रियता की तुलना पुलकित सम्राट से करते हुए देखा गया था।सुपरस्टार से माफी मांगने और उनकी आने वाली फिल्म के लिए अपना पूरा समर्थन देने के बाद भी केआरके अक्सर शाहरुख और उनकी आने वाली फिल्म पठान का मजाक उड़ाते रहे हैं।

मुंबई: अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार खान जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली पर तंज कसते हुए नजर आए। केआरके ने ट्वीट करते हुए एक कोलाज वीडियो साझा किया है, जिसमें एक तरफ फिल्म बाहुबली के कुछ सीन हैं तो दूसरी तरफ हॉलीवुड की कुछ फिल्मों के सीन नजर आ रहे हैं। 

ट्वीट करते हुए कमाल राशिद खान ने दावा किया है कि एसएस राजामौली ने हॉलीवुड की कई फिल्मों से सीन कॉपी करके बाहुबली फिल्म का निर्माण किया है। वीडियो साझा करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा, "ये तथाकथित जीनियस डायरेक्टर एसएस राजामौली की कॉपी यूनिवर्स है! वह विदेशी फिल्मों के हर सीन को कॉपी करते हैं।" केआरके बॉलीवुड अभिनेताओं, निर्देशकों या फिल्मों पर कटाक्ष करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं।

हाल ही में उन्हें शाहरुख खान और उनकी लोकप्रियता की तुलना पुलकित सम्राट से करते हुए देखा गया था। सुपरस्टार से माफी मांगने और उनकी आने वाली फिल्म के लिए अपना पूरा समर्थन देने के बाद भी केआरके अक्सर शाहरुख और उनकी आने वाली फिल्म पठान का मजाक उड़ाते रहे हैं। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर शाहरुख की एंट्री बॉलीवुड मैं आज होती, तो शाहरुख भी उतना ही बड़ा सुपर स्टार होता, जितने की पुलकित सम्राट।"

टॅग्स :कमाल आर खानशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल