लाइव न्यूज़ :

'रवि किशन हार जाएंगे चुनाव', बॉलीवुड के इस एक्टर ने कहा-खत्म हो जाएगा उनका राजनीतिक करियर

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2019 08:55 IST

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन ने भाषा से बातचीत में कहा था कि फिल्मी कलाकारों का राजनीति में आना कोई गुनाह नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। चुनाव जीतने के बाद वह गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नए मुकाम तक ले जायेंगे।

बॉलीवुड और भोजपुरी एक्टर से राजनीति में आए रविकिशन इन दिनों चुनाव प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन रैलियों में भी बिजी है। वहीं बॉलीवुड के एक्टर ने ये दावा किया है कि रवि किशन इस बार को लोकसभा इलेक्शन हार जाएंगे। साथ ही उनका राजनीतिक सफर भी शुरु होते ही खत्म हो जाएगा। 

एक्टर, यू-ट्यूबर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट केकेआर ने दावा किया है कि रवि किशन इस बार का चुनाव हार जाएंगे। केकेआर ने ट्वीट करके लिखा है, 'मेरे सोर्स के मुताबिक रवि किशन गोरखपुर से ये चुनाव हार जाएंगे। इसका मतलब ये ही कि रवि किशन का राजनीतिक सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।'

बता दें रवि ने हाल ही में बयान दिया था कि वह ना तो नेता हैं और ना ही बनना चाहते हैं। चुनाव जीतने के बाद वह गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नए मुकाम तक ले जायेंगे। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन ने भाषा से बातचीत में कहा था कि फिल्मी कलाकारों का राजनीति में आना कोई गुनाह नहीं है।

 

एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आने वाले कलाकारों को लेकर लोगों की राय हमेशा नेगेटिव ही होती है। रवि किशन ने दक्षिण भारत के कामयाब अभिनेताओं/नेताओं एनटी रामा राव, जयललिता तथा राजनीति में कदम रखने वाली कई अन्य मशहूर हस्तियों का हवाला देते हुए कहा था कि अगर फिल्मी कलाकारों के सामने एक नेता के रूप में विश्वसनीयता का संकट होता तो यह सभी लोग देश की सियासत के इतिहास में अपना नाम दर्ज ना करा पाते।

 कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं रवि किशन

साल 2014 में जौनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके रवि किशन। रवि किशन के अलावा इस बार के चुनाव में मनोरंजन जगत से कई दिग्गज कलाकार खड़े हुए हैं। उनमें रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर के साथ निरहुआ आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :रवि किशनलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतBMC Elections 2026: मुंबई बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपर्णा यादव और रवि किशन समेत यूपी के नेताओं से समर्थन मांगा

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

क्राइम अलर्टबिहार में प्रचार किया तो गोली मार देंगे?, सांसद रवि किशन को फोन पर धमकी देने वाला लुधियाना से अरेस्ट अजय कुमार यादव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?