लाइव न्यूज़ :

अली कुली मिर्जा के आरोपों पर भड़के केआरके- मैं केस भी नहीं कर सकता, तुम्हारे पास एक पैंट-शर्ट से ज्यादा कुछ नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 09:57 IST

कमाल राशिद खान ने कहा कोई भी मीडिया हाउस बिना पुलिस रिपोर्ट के फेक न्यूज चलाने के लिए अधिकृत नहीं है। केआरके ने कहा कि कई मीडिया हाउस ने बिना किसी सबूत के #AliQuliMirza का वीडियो चलाया है। मैं जल्द ही उन सभी पर मुकदमा करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर अली कुली मिर्जा ने केआरके पर कजिन के साथ गंदी हरकतें करने का आरोप लगया हैअली ने कहा- कजिन को दोस्तों के सामने गर्लफ्रेंड बताता थाकेआरके ने मुकदमें की दी धमकी

सलमान खान, मीका सिंह, विंदूदारा सिंह संग पंगा ले चुके केआरके का विवाद अब एक और शख्स से हो गया है। ताजा नाम बिग बॉस 8 के प्रतिभागी रहे अली कुली मिर्जा का है जो सिंगर और अभिनेता हैं। अली कुली मिर्जापुर वेबसीरीज में भी नजर आचुके हैं। अली ने हाल ही में ट्विटर पर कदम रखा है और केआरके को लेकर एक वीडियो रिलीज किया। इस वीडियो के बाद केआरके काफी भड़क गए और मीडियो को इस वीडियो को चलाने को लेकर मुकदमे की धमकी दे डाली।

कमाल राशिद खान ने कहा कोई भी मीडिया हाउस बिना पुलिस रिपोर्ट के फेक न्यूज चलाने के लिए अधिकृत नहीं है। केआरके ने कहा कि कई मीडिया हाउस ने बिना किसी सबूत के #AliQuliMirza का वीडियो चलाया है। मैं जल्द ही उन सभी पर मुकदमा करूंगा। केआरके ने आगे कहा कि मैं अली कुली पर मुकदमा नहीं किया क्योंकि उसके पास एक पैंट और शर्ट से ज्यादा नहीं है। इसलिए उसे जेल ही जाना है।

कमाल खान ने एक और ट्वीट किया और अली कुली का वीडियो चलाने को लेकर माफी मांगने की बात कही। केआरके ने धमकी दी कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो उनपर जल्द ही केस करूंगा। केआरके ने ट्वीट किया- मैं सभी मीडिया हाउस को आधिकारिक तौर पर माफी मांगने का मौका दे रहा हूं, जिन्होंने भी मेरे बारे में अली कुली मिर्जा का फर्जी स्टोरी वीडियो जारी किया है। अगर आप माफी नहीं मांगेंगे तो आप पर जल्द ही कानूनी मुकदमा चलेगा। धन्यवाद!

केआरके के बारे में अली कुली ने वीडियो में क्या कहा था ?

अली कुली ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने केआरके को अपनी कजिन के साथ गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। अली कुली ने कहा- ये मुंह का ही गंदा नहीं बल्कि किरदार का भी गंदा है। ये अपने आपको मुसलमान कहता है लेकिन ये अच्छा इंसान नहीं है। जब इसके घर जाता था तो वहां एक लड़की रहती थी जिसका नाम नाज था। केआरको उसको अपना फ्रेंड बताता था। हम सब वहां गाना गाते थे। लेकिन बाद में पता चला की नाज इसकी फ्रेंड नहीं बल्कि कजिन है। जो रूड़की रहने वाली है। उसने बताया कि वह केआरके की कजिन है। और मुझे ब्रेक देने वाले हैं। 

अली कुली ने वीडियो में खुलासा किया कि कजिन के साथ केआरके गर्लफ्रेंड जैसी हरकतें करता था। इसके बाद उससे तू-तू-मैं-मैं हो गई। बता दें अली कुली के वीडियो को मीका सिंह ने भी शेयर किया है और सभी फैंस से अली कुली के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने की अपील की है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल