लाइव न्यूज़ :

तलाकशुदा मां, पिता के बगैर काटा बचपन, जानिए कैटरीना टर्कोटे से कैटरीना कैफ बनने की कहानी

By वैशाली कुमारी | Updated: November 17, 2021 20:21 IST

कैटरीना आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि आज कैटरीना जिस मकाम पर हैं उन्हें यहां पहुंचने में कितनी मेहनत और संघर्ष का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबचपन में ही माता पिता का तलाक होने के कारण उनकी मां ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की2003 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद से कैटरीना भारत में रच बस गईं

आजकल हर तरफ कैटरीना और विक्की कौशल के शादी का बज है, दोनों की शादी की खबरें इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कैटरीना आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि आज कैटरीना जिस मकाम पर हैं उन्हें यहां पहुंचने में कितनी मेहनत और संघर्ष का सामना करना पड़ा।

उनकी शादी के इतर चलिए जानते हैं कैटरीना टर्कोटे की जिंदगी की असल कहानी और कैटरीना टर्कोटे के कैटरीना कैफ बनने की वजह।

कैटरीना कैफ अपने आठ भाई बहनों में मंझली बहन हैं, 16 जून 1983 को हांग कांग में जन्मी कैटरीना के पिता का नाम मोहम्मद कैफ है जोकि एक ब्रिटिश बिजनेसमैन है। कैटरीना की मां सुजैन टर्कोटे इंग्लिश लॉयर और चैरिटी वर्कर हैं। कैटरीना कुल छः बहनों में मंझली बहन है जिनका एक भाई भी है।

बचपन में ही माता पिता का तलाक होने के कारण उनकी मां ने अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की। अपने काम के चलते उनकी मां को एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था जिसे देखते हुए उन्होंने अपने बच्चों को घर पर ही शिक्षा दिलाई। हॉन्ग कॉन्ग में जन्म के बाद उनके परिवार जापान, चीन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और कई यूरोपीय देशों में गया और अंत में पोलैंड और बेल्जियम में कुछ समय बिताने के बाद उनका परिवार भारत आ गया।

कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि भारत आने पर उन्होंने अपना नाम कैटरीना टर्कोटे से बदलकर अपने नाम के आगे अपने पिता का सरनेम लगाया। उनका कहना था लोग कैटरीना टर्कोटे बोलने में सहज नहीं थे और कैफ बोलना ज्यादा सहज था।

2003 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद से कैटरीना भारत में रच बस गईं और आज उन्हें भारत में रहते 18 साल हो चुके हैं। कैटरीना ने फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और आज अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!