लाइव न्यूज़ :

रावण की पत्नी मंदोदरी को लेकर गूगल पर थी गलत जानकारी, सालों बाद असली एक्ट्रेस ने सामने आकर बताई सच्चाई

By अमित कुमार | Updated: April 17, 2020 14:17 IST

'रामयाण' के शुरू होने के साथ ही इनके पात्रों को लेकर फैंस के बीच जमकर चर्चाएं की जा रही है। इन दिनों रावण की पत्नी मंदोदरी लोगों के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरावण के बेटे मेघनाद की मौत के बाद अब वो खुद भगवान राम से युद्ध करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पत्नी मंदोदरी हालांकि इस दौरान रावण को बहुत समझाने की कोशिश करती हैं।

लॉकडाउन के बीच 'रामयाण' की धूम जारी है। लोग खाली समय में 'रामयाण' को देखना पसंद कर रहे हैं। दूरदर्शन पर इस शो को दिन में दो बार प्रसारण किया जा रहा है। 'रामयाण' की कहानी अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। रावण के बेटे मेघनाद की मौत के बाद अब वो खुद भगवान राम से युद्ध करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पत्नी मंदोदरी हालांकि इस दौरान रावण को बहुत समझाने की कोशिश करती हैं। 

'रामयाण' के शुरू होने के साथ ही इनके पात्रों को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। इन दिनों रावण की पत्नी मंदोदरी सुर्खियों में हैं। मंदोदरी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अपराजिता भूषण ने कई सालों बाद एक बड़े राज से पर्दा हटाया है। दरअसल, गूगल पर रामायण के किरदारों की जानकारी सर्च की जाती तो मंदोदरी के नाम पर बीके प्रभा मिश्रा सामने आतीं थी।

मंदोदरी के नाम पर खुद की जगह किसी और एक्ट्रेस का नाम देखकर अपराजिता भूषण हैरान रह गईं। इतना ही नहीं बीके प्रभा मिश्रा इस इमेज के कारण कई इंटरव्यू भी दे चुकी थी। लेकिन लगभग 15 साल बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में अपराजिता भूषण ने इस राज से पर्दा हटाया। अपराजिता ने प्रभा मिश्रा से इस मामले पर मदद करने को कहा तो उन्होंने लंबे समय तक अपराजिता को भरोसा दिलाने का काम किया। 

लेकिन जब अधिक समय बीत जाने के बाद प्रभा ने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया तो अपराजिता भूषण के करीबियों ने उन्हें कानूनी एक्शन लेने का सुझाव दिया। हालांकि इसके बाद  प्रभा मिश्रा ने मेल के जरिए अपनी गलती की माफी मांगते हुए सच सामने लाने का काम किया। इस तरह मंदोदरी सालों बाद अपनी असली पहचान लोगों के सामने लाने में सफल रही।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!