लाइव न्यूज़ :

क्या है अथिया शेट्टी संग रिश्ता, केएल राहुल ने ट्वीट से किया बयां

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2021 11:52 IST

अथिया के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने दो तस्वीरों को साझा किया है। जहां एक तस्वीर वे अथिया के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअथिया के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को दुनिया से किया बयांसोशल मीडिया पर शेयर की अथिया के साथ खूबसूरत तस्वीरें

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के बीच के रिश्ते को केएल राहुल ने उनके जन्मदिन पर बयां किया है। 29 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया को उनके जन्मदिन पर केएल राहुल ने ट्वीट किया। उन्होंने एक साथ में दोनों की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी आथिया'।

5 नवंबर को मनाया जाता है अथिया का जन्मदिन

दरअसल, आथिया का नाम पिछले काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल से जुड़ता नजर आ रहा था। ऐसे में आथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने जो ट्वीट किया है उससे पूरी दुनिया को उनके और अथिया के बीच के रिश्ते के बारे में पता चल गया है। पांच नवंबर को अथिया अपना जन्मदिन मनाती है। 5 नवंबर 1992 को उनका जन्म हुआ था।

अथिया के साथ खूबसूरत तस्वीरों को किया शेयर

उनके जन्मदिन के मौके पर राहुल ने दो तस्वीरों को साझा किया है। जहां एक तस्वीर वे अथिया के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि जब इसी साल इंग्लैंड दौरे में आथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ गई थीं। तब उन्होंने बीसीसीआई को ये बताया था कि अथिया उनकी गर्लफ्रैंड हैं। हालांकि पिता सुनील शेट्टी ने कहा था कि आथिया अपने भाई अहान शेट्टी के साथ इंग्लैंड गई थीं। इंग्लैंड में दोनों ने की शानदार तस्वीरें भी देखने को मिली थीं। 

दोनों साथ में एक ब्रांड को करते हैं प्रमोट

बता दें कि अथिया और राहुल दोनों साथ में एक ब्रांड को भी प्रमोट करते हैं। केएल राहुल अभी आईसीसी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की। वहीं अथिया ने अब तक तीन बॉलीवुड फिल्में (हीरो, मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर) की हैं। जबकि एक फिल्म में आईटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं।

टॅग्स :केएल राहुलआथिया शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!