लाइव न्यूज़ :

नगर निगम ने बेचा किशोर कुमार का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर, खंडवा के बिजनेसमैन होंगे नये मालिक

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 19, 2018 20:34 IST

किशोर कुमार का पुश्तैनी घर नगर निगम ने बेच दिया है। किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा हुआ था।

Open in App

खंडवा, 19 मईः किशोर कुमार का पुश्तैनी घर नगर निगम ने बेच दिया है। किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा हुआ था। यहां किशोर कुमार करीब 100 साल पुराना घर ‌था। लेकिन एक वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक यह घर एक कारोबारी को बेच दिया गया। जानकारी के अनुसार किशोर कुमार का घर खंडवा के ही एक बड़े व्यापारी अजय जैन ने खरीदा है।

उल्लेखनीय है बॉलीवुड के पार्श्व गायक किशोर का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के गौरीकुंज खंडवा के बाम्बे बाजार क्षेत्र में हुआ था। इसी घर में किशोर कुमार, बड़े भाई अशोक कुमार व अनूप कुमार ने बचपन यही गुजारा था। लेकिन बाद में उनका परिवार के ज्यादातर लोग मुंबई चले गए। 13 अक्टूबर 1987 जब किशोर का निधन हुआ उसके बाद से यह घर खाली पड़ा था।

हालांकि बताया जाता है कि किशोर कुमार ने अपने जिंदगी के आखिरी वक्त यहां गुजारने की इच्छा जताई थी। लेकिन यह संभव नहीं हो सका था। पर उनका अंतिम संस्कार यही किया गया था।

लेकिन उसके बाद से इस घर देखने वाले नहीं बचे थे। इसे सरकार को दे दिया गया था। बीते दिनों मकान के जर्जर हिस्‍से के गिरने लगे थे। घर के गिरने के  डर से खंडवा नगर निगम ने नोटिस मकान पर चस्पा किया था कि इसे बेचा जा रहा है। अब एक बिजनेसमैन अजय जैन ने इसे खरीद लिया है।

टॅग्स :किशोर कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम