लाइव न्यूज़ :

​​शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी, देखें नवविवाहित जोड़े का वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2023 18:18 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के बाद पहली बार कियारा और सिद्धार्थ सार्वजनिक रूप से नजर आए।उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर कुछ देर के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उन्होंने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। होटल में सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा था। शादी के समारोह में अभिनेत्री जूही चावला, अभिनेता शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और करण जौहर आदि शामिल हुए। 

इससे पहले होटल में बारात निकाली गई। बारात पंजाबी ढोल व संगीत के साथ निकाली गई जिसमें करण जौहर, शाहिद कपूर और वर वधू के परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया। इसके बाद कियारा और सिद्धार्थ ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। और फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई। ऐसे में शादी के बाद पहली बार कियारा और सिद्धार्थ सार्वजनिक रूप से नजर आए। 

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर कुछ देर के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीडियो में कियारा ब्लैक टॉप, मैचिंग पैंट, शॉल और गुलाबी सैंडल में नजर आ रही हैं। कियारा माथे में सिंदूर और गुलाबी चूड़ियां भी पहनी थीं। इस दौरान सिद्धार्थ ने सफेद टी-शर्ट, डेनिम्स, ब्राउन लेदर जैकेट और स्नीकर्स कैरी किया। 

यही नहीं, दोनों ने डार्क सनग्लासेज पहने थे। कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीन साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में साथ काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की बार करें तो वो इंडियन पुलिस फाॅर्स में नजर आने वाले हैं। 

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। उनके पास एक्शन थ्रिलर योद्धा भी है, जो इस साल जुलाई में रिलीज होगी। वहीं, कियारा की बात करें तो उन्हें आखिरी बार गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल के साथ देखा गया था। इसके अलावा कियारा सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगी, जो भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी।

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राजैसलमेरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल