लाइव न्यूज़ :

कबीर सिंह के लिए 'अर्जुन रेड्डी' ने की कियारा अडवानी की तारीफ, हैंड रिटेन नोट लिखकर कही दिल की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2019 15:34 IST

कियारा जल्द ही अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म  लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगी। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब जून 2020 को  रिलीज होगी फिल्म का  पोस्टर भी आ गया है।

Open in App

कियारा अडवानी इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं। कियारा की ये फिल्म दर्शकों को ही नहीं बल्कि क्रिटक्स को भी पसंद आ रही है। बता दें हिंन्दी फिल्म  'कबीर सिंह'  तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी  की रिमेक हैं। जिसमें लीड किरदार में साउथ एक्टर विजय देवराकोंडा दिखाई दिए हैं। विजय ने कबीर सिंह फिल्म में कियारा की एक्टिंग की तारीफ की है साथ ही उन्हें इसके लिए एक रिटेन नोट के साथ बुके गिफ्ट किया है। 

 'अर्जुन रेड्डी' यानी विजय देवराकोंडा ने कियारा आडवाणी की फिल्म को काफी सराहा है। 'कबीर सिंह' के बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने  की खुशी में एक विजन ने कियारा को गिफ्ट भेजा है। साथ ही हैंड रिटेन नोट भी लिखा है। कबीर सिंह को बधाई देते हुए विजय ने लिखा, 'कबीर सिंह की सफलता के लिए शुभकामनाएं...आप इसकी सफलता को इंज्वॉय करें...मेरी तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं। 

बता दें कि कियारा ने इस की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने विजय के भेजे हुए फूल और नोट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। साथ में विजय को धन्यवाद भी लिखा है। 

 अर्जुन रेड्डी की ही तरह डायरेक्‍टर संदीप वांगा ने हिन्दी फिल्म 'कबीर सिंह' का बेहतरीन निर्देशन किया है। बताते चलें कि फिल्म 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर की कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। ये फ‍िल्‍म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

ताबड़तोड़ कमाई करके भी फिल्म विवादों में घिरी हुई हैं इस फिल्म को क्रिटिक्स ने महिला विरोधी बताया है। वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर के फैंस और उनकी फैमिली फिल्म 'कबीर सिंह' को सपोर्ट कर रही है।

शाहिद की मां नीलिमा ने शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के  सपोर्ट में कहा है कि यह एक सर्टि्फिकेट फिल्म है जो 'कबीर सिंह' देख रहे हैं वो खाफी समझदार लोग हैं। सही-गलत का फर्क जानते हैं। 

यह फिल्म शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कियारा जल्द ही अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म  लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगी। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब जून 2020 को  रिलीज होगी फिल्म का  पोस्टर भी आ गया है। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब    तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है। 

टॅग्स :कियारा आडवाणीशाहिद कपूरफिल्म कबीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?