दूल्हा दुल्हन बने कियारा आडवाणी और आमिर खान, मुंबई में किए गए स्पॉट
By वैशाली कुमारी | Published: September 1, 2021 09:34 AM2021-09-01T09:34:50+5:302021-09-01T09:53:54+5:30
कियारा आडवाणी और आमिर खान को मुंबई की सड़कों पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों शॉर्ट एड फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी और आमिर खान को मुंबई की सड़कों पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों शॉर्ट एड फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस एड की शूटिंग के लिए वह मुंबई में एक सेट पर गए थे जहां मीडिया ने उन्हें स्पाॅट कर लिया। कियारा दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आयी तो वही आमिर खान भी सफेद रंग के कुर्ते और पजामे के सेट में दिखाई दिए।
कियारा आडवाणी ने पिंक कलर का एक हेवी लहंगा पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत सी ज्वेलरी भी पहनी थी। कियारा को देखने के बाद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन के रूप में कियारा बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अभिनेत्री के इस रूप को देखने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि वह अगले एड फिल्म में आमिर खान की दुल्हन के तौर पर दिखाई देंगी।
फैंस आमिर खान और कियारा आडवाणी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर हम बात करे इन दोनों कलाकारों की तो हाल ही में कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा की फिल्म कारगिल विजय युद्ध के शहीद विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म है। इसके अलावा आमिर खान जल्द ही अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी एक अहम किरदार में दिखने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।