लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कन्नड़, हिन्दी, चीनी, जापानी समेत 5 भाषाओं में रिलीज हुआ KGF का धांसू ट्रेलर, बाहुबली से हो रही है तुलना

By धीरज पाल | Updated: November 9, 2018 19:30 IST

KGF के लेखक और निर्देशक प्रशांत नील हैं। केजीएफ में यश और श्रीनिधि शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। केजीएफ 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

Open in App

कन्नड़ फिल्म 'KGF' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर इसने धूम मचा दी है। मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा को केजीएफ का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि उन्होंने लिख दिया कि अब साफ हो गया है दक्षिण भारतीय सिनेमा उत्तर भारतीय सिनेमा से काफी आगे निकल गया है। जाहिर है कि रामू के इशारा बाहुबली और बाहुबली-2 की तरफ था। वहीं कुछ अन्य ट्विटरबाजों ने केजीएफ की तुलना आज ही रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर से की है।  

केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड) में मजदूरों के शोषण और संघर्ष की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और डॉयलॉग से भरपूर है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर की सबसे महत्वकांक्षी फिल्म परियोजना में से एक है। इस फिल्म में साउथ स्टार यश मुख्य भुमिका में हैं जो रॉकी का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में रॉकी मुम्बई की सड़कों से अपना सफर शुरू करता है जिसके बाद वह कर्नाटक में कोलार क्षेत्रों के सोने की खानों में जा पहुंचता है। बता दें कि यह फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

यह फिल्म पांच भाषाओं (मलयालम, हिंदी, कन्नड़, चीनी और जापानी) में रिलीज होगी। इसक ट्रेलर भी इन सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है।यह फिल्म 70 के दशक पर आधारित है। यह फिल्म प्रशांत नील द्वारा लिखी और निर्देशित है और विजय किरागंदूर द्वारा बैनर होम्बल फिल्मों के तहत बनाई गई है। यह प्रमुख भूमिकाओं में यश और श्रीनिधि शेट्टी का किरदार निभाता है। 

वहीं, फिल्म का ट्रेलर देखकर बॉलीवुड निर्माता व निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है। ट्रेलर को ट्वीट करते हुए कहा कि साउथ इंडिया की फिल्में उत्तर भारतीय फिल्मों से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ट्रेलर देखकर फिल्म की तारीफ की और कहा कि यह ट्रेलर देखनी चााहिए।

फिल्म के ट्रेलर से यह भी साफ हो गया है कि बाहुबली की तरह ही केजीएफ का भी सीक्वेल आएगा।

वीडियो: नीचे देखें KGF का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसकी तुलना साउथ इंडिया की सुपरडुपर हिट फिल्म बाहुबली से इसकी तुलना हो रही है।  

 

 

 

टॅग्स :केजीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रभास की आने वाली फिल्म का ट्रेलर आउट, फैन 'सलार पार्ट 1' में धमाकेधार एंट्री देख चौंके

बॉलीवुड चुस्कीकेजीएफ चैप्टर 3 की रिलीज को लेकर आया अपडेट, साल 2025 में आएगी यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म

भारत'केजीएफ' स्टार यश और 'कांतारा' के ऋषभ शेट्टी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कन्नड़ सिनेमा को लेकर हुई खास बातचीत

बॉलीवुड चुस्कीPathaan Opening Weekend Box Office: पठान ने केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को पछाड़ा, बनाया नया ऑल टाइम रिकॉर्ड

बॉलीवुड चुस्की'पठान' ने रिलीज के दिन ही सारे रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन केजीएफ- 2, आरआरआर, और बाहुबली-2 से रह गई पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?