लाइव न्यूज़ :

रेसलर प्रिया मलिक के गोल्ड जीतने पर KFC ने गलती से अभिनेत्री प्रिया को किया टैग, ऐक्ट्रेस का जवाब हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 10:00 IST

हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेएफसी ने रेसलर प्रिया मलिक को बधाई देने में कर दी गलतीरेसलर की जगह केएफसी ने अभिनेत्री प्रिया मलिक को टैग कियाअभिनेत्री मे दिया मजेदार जवाब, बाद में केएफसी ने ट्वीट डिलीट कर दिया

हंगरी के बूडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में रेसलर प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीता जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने बड़ी गलती की। किसी ने प्रिया मलिक को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत समझ बधाई देने लगा तो किसी ने रेसलर प्रिया मलिक की जगह अभिनेत्री प्रिया मलिक को टैग कर बधाई दे डाली।

यही गलती केएफसी (KFC) इंडिया ने भी कर दी। केएफसी ने भारतीय रेसलर प्रिया मलिक को बधाई देने के लिए गलती से अभिनेत्री प्रिया मलिक को टैग कर दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने जो प्रतिक्रिया दी, वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। प्रतिक्रिया देते हुए प्रिया मलिक ने ट्वीट किया-  मैं सिर्फ सोना पहनती हूं और मेरे अंदर हमेशा भूख रहती है...गलत टैग। इसके बाद केएफसी को लोग ट्रोल करने लगे जिसके बाद उसने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

गौरतलब है कि अभिनेता मिलिंद सोमन ने भी रेसलर प्रिया मलिक को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दे दी जिसके बाद वे काफी ट्रोल हुए। मिलिंद ने लिखा था- 'धन्यवाद प्रिया मलिक। हैशटैग गोल्ड हैशटैग टोक्योओलंपिक। इसी तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स से भी बधाई देने में गलती हो गई। इसकी वजह से लोगों की काफी फजीहत हुई।

बता दें कि हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी। रेसलर प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच