लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ मूवी प्रेडिक्शन: कुदरत के गुस्से का शिकार होगी सुशांत और सारा की लव स्टोरी, विवादों से है घिरी है फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: December 6, 2018 10:12 IST

kedarnath Movie Box office Collection Report Prediction: साल के अंत में रिलीज हो रही ये फिल्म ट्रेलर के बाद से ही विवादों में है। लोग इसे लव जिहाद का मुद्दा कहकर चर्चा कर रहे हैं।

Open in App

अगर ऐसा कहा जाए कि लोगों को फिल्म केदारनाथ का बेसब्री से इंतजार तो ये गलत नहीं होगा। गॉर्जियस सारा अली खान और टैलेंटेड सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ कल यानी सात दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। वैसे तो सैलाब की तबाही पर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी कई फिल्में बन चुकी हैं जिन्होंने शायद इतिहास भी रचा है। मगर फिल्म केदारनाथ का लोग इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड का प्रेडिक्शन यानी कैसी हो सकती है मच अवेटेड फिल्म केदारनाथ। 

केदारनाथ त्रासदी की है कहानी

फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही लोगों ने इस बात का अंदाजा लगा लिया कि फिल्म की कहानी 2013 में आयी त्रासदी की कहानी बयां करता है। केदारनाथ, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिन्दू धर्म के पवित्र धामों में से एक है। केदारनाथ की खूबसूरती आज भी वैसी ही है मगर 2013 की त्रासदी में पूरा केदारनाथ तबाह हो गया। इस फिल्म में केदारनाथ के इसी घटना को दिखाया गया है। त्रासदी के समय लोगों पर क्या बीती, लोगों को कैसी-कैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा बस कुछ ऐसी ही कहानी कहेगी फिल्म केदारनाथ। 

लव स्टोरी मगर परिस्थिती अलग

अभिषेक कपूर की निर्देशित फिल्म में सुशांत, मंसूर का और सारा अली खान मुक्कू का किरदार निभा रही हैं। आम कहानियों जैसी ही ये एक लव स्टोरी है मगर ट्वीस्ट ये हैं कि फिल्म की सिचुएशन अलग है। इस बार ये प्यार हर मोड़ पर इम्तेहान लेगा। इस बार प्रकृति के इस गुस्से के बीच दो दिलों में प्यार पनप रहा है। देखना यही होगा कि एक-दूसरे को बेइंतहां मोहब्बत करने वाले प्रकृति के इस गुस्से का सामना कैसे करेंगे। 

गौरीकुंड से केदारनाथ के 14 किमी के बीच की है कहानी

कहानी का बैकग्राउंड चाहे जैसा हो मगर कहानी गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच की है। अगर आप केदारनाथ गए हैं तो आप गौरीकुंड जगह से रुबरु होंगे। अगर नहीं गए तो आपको बता दें ये वहीं जगह हैं जहां से केदारनाथ की चढ़ाई शुरू होती है। ये वही जगह है जहां से चढ़ाई के लिए पिट्ठू या घोड़े मिलते हैं। बस इसी के बीच की कहानी है केदारनाथ। 

मंदिर को नहीं पहुंचा कोई नुकसान

केदारनाथ फिल्म में सारा अली खान एक ऐसे लड़की का किरदार निभा रही है जो केदान बाबा के दर्शन को जाती हैं और वहां की त्रासदी में फंस गई हैं। जिसे सुशांत सिंह राजपूत से प्यार हो जाता है। अब ये देखने वाली बात होगी कि ये दोनों कुदरत के कहर से कैसे बचेंगे। बात हैं जहां तक सुनामी की तो उस सुनामी में सब कुछ बर्बाद हो गया मगर केदारनाथ मंदिर का बाल भी बांका नहीं हुआ। मंदिर के आस-पास की हर चीज इस प्रलय में बर्बाद हो गई मगर मंदिर के एक पत्थर को भी कुछ नहीं हुआ। 

विवादों से भी घिरी है फिल्म

साल के अंत में रिलीज हो रही ये फिल्म ट्रेलर के बाद से ही विवादों में है। लोग इसे हिन्दू-मुस्लिम को लेकर या लव जिहाद को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बीच में एक समय ऐसा भी आया कि लोग कहने लगे कि फिल्म बंद हो जाएगी। इस फिल्म को बनाने में प्रचार खर्च सहित करीब 45 करोड़ रूपये लगे हैं। सेंसर ने केदारनाथ को दो कट्स के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। फिल्म को करीब 2000 स्क्रीन्स में रिलीज किया जायेगा।   

टॅग्स :केदारनाथ (फिल्म)सारा अली खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल