लाइव न्यूज़ :

महीनों के बाद अब फिर से खुलेंगे थिएटर्स, ये बेहतरीन फिल्में एक बार फिर से करेंगी धमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2020 14:18 IST

तानाजी इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर है, मार्च के बाद से तो सिनेमाघर बंद पड़े हैं. ऐसे में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई

Open in App
ठळक मुद्देमार्च में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया थाअब 15 अक्टूबर से एक बार फिर से सिनेमाघऱ खुलने वाले हैं

मार्च में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके बाद से ही कोई भी फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। 13 मार्च को अंग्रेजी मीडियम थिएटर्स में रिलीज हुई थी, इसके बाद से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाए। अब 15 अक्टूबर से एक बार फिर से सिनेमाघऱ खुलने वाले हैं।

15 अक्टूबर से खुल रहे थिएटर में आप फिर से अपनी पसंदीदा फिल्में देख पाएंगे। फिर से थिएटर्स गुलजार होने के दिन आ गए हैं। थियेटर्स में इस साल रिलीज हो चुकी कई मूवीज को री-रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर उन फिल्मों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- इस हफ्ते से जैसा कि सिनेमाहॉल फिर से खुलने वाले हैं। 6 हिंदी फिल्में इस हफ्ते री-रिलीज के लिए अनाउंस की गई है। इनमें तानाजी, वॉर, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, मलंग, थप्पड़ और केदारनाथ शामिल हैं।

इन सभी फिल्मों में से केदारनाथ केवल एक ऐसी फिल्म है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। क्योंकि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का केस चर्चा में बना हुआ । ऐसे में फैंस को ट्रीट देने के लिए सुशांत की मूवी केदारनाथ को फिर से बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया जा रहा है।ऐसे में देखना होगा कि अब फिर से इस फिल्म को वही प्यार मिलता है कि नहीं।

हांलाकि कहा जा रहा है कि दिल बेचारा फिल्म भी पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से अजय देवगन की तानाजी ने बंपर कमाई की थी। ये मूवी जनवरी में रिलीज हुई थी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपतानाजी: द अनसंग वॉरियरकेदारनाथवॉर मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!