लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ की शादी की अंगूठी भी थी खास, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

By अनिल शर्मा | Updated: December 11, 2021 09:32 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में जो अंगूठी पहन रखी थी वह टिफनी ऐंड कंपनी की 'सोलेस्ट' इंगेजमेंट रिंग है।  रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस प्लैटिनम रिंग में एक कुशन-कट सेंटर स्टोन था और 2 पंक्तियों में हीरे लगे थे

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ ने अपनी शादी में टिफनी ऐंड कंपनी की 'सोलेस्ट' इंगेजमेंट रिंग पहनी थी वहीं विक्की कौशल ने अपने लिए कथित तौर पर प्लैटिनम बैंड चुना थादोनों की अंगूठी की कीमतों में काफी अंतर था

मुंबईः  बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। इस जोड़े ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में एक अंतरंग समारोह में शादी रचाई। लंबे इंतजार के बाद, दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को संभाला और आखिरकार एक विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों को साझा करते हुए, नवविवाहित जोड़े ने लिखा, “हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।” तस्वीरों में, कैटरीना और विक्की पूरी तरह से मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं और फेरों को लेते हुए सभी मुस्कुरा रहे थे। हालांकि इन सब चीजों के अलावा एक चीज ने सबका ध्यान खींचा। वह थी कैटरीना कैफ की खूबसूरत वेडिंग रिंग। यानी शादी की अंगूठी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में जो अंगूठी पहन रखी थी वह टिफनी ऐंड कंपनी की 'सोलेस्ट' इंगेजमेंट रिंग है।  रिपोर्ट्स में बताया गया है कि  इस प्लैटिनम रिंग में एक कुशन-कट सेंटर स्टोन था और 2 पंक्तियों में हीरे लगे थे जिसकी कीमत  9800 USD है। यानी 7.4 लाख रुपए से अधिक। वहीं विक्की कौशल ने अपने लिए कथित तौर पर प्लैटिनम बैंड चुना था। जिसकी कीमत 1,28,580 रुपये (1,700 डॉलर) है।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!