लाइव न्यूज़ :

सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ रहा अफेयर, लेकिन आज भी सच्चे प्यार की तलाश में हैं कैटरीना

By विवेक कुमार | Updated: July 16, 2018 12:09 IST

कैटरीना ने साल 2003 में फिल्म 'बूम' से अपना डेब्यू किया था। अब तक कई सफल फ़िल्में करने वाली कैट अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज(16 जुलाई) को अपना 35वां बर्थडे मनाएंगी। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'बूम' से अपना डेब्यु किया था। अब तक कई सफल फ़िल्में करने वाली कैट अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। अपने करियर के शुरूआती दिनों में उनका नाम सलमान खान से भी काफी जुड़ा। ख़बरों की मानें तो सलमान खान और कैटरीना की मुलाकात 2001 में हुई थी।

साल 2005 में दोनों ने 'मैंने प्यार क्यों किया' में साथ काम किया। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।जिनमें से कई हिट भी रही। फैन्स ने भी सलमान और कैटरीना की जोड़ी को काफी पसंद किया।  ऐसा भी कहा जा रहा था कि सलमान और कैट एकदूसरे से शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों एकदूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि सलमान नहीं चाहते थे कि कैटरीना, अक्षय कुमार  के साथ फ़िल्में करें। 

फ़िलहाल सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद कैटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा। दोनों का अफेयर फिल्म 'राजनीति' के दौरान शुरू हुआ था। दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप के बाद रणबीर को कैटरीना का सहारा मिला।

ऐसा भी कहा जाता है कि रणबीर और कैट लिव इन में भी काफी समय तक रहे। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम भी किया। लेकिन एक के बाद एक करके दोनों की कई फ़िल्में फ्लॉप होती गई। दोनों की आखिरीबार फिल्म जग्गा जासूस में नजर आए।

शायद इसी के चलते दोनों के बीच दूरियां बनती चली गई। रणबीर के पेरेंट्स को भी दोनों का ये रिश्ता मंजूर नहीं था। शायद ये भी एक कारण था दोनों के अलग होने में। फ़िलहाल इन दिनों रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है। दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।       

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?