लाइव न्यूज़ :

B'day: आखिर क्यों 10 साल तक कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ काम नहीं किया

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 16, 2019 08:36 IST

Open in App

ख़ूबसूरत चेहरा, तराशी हुई बॉडी, दिलकश अंदाज़ और बेहतरीन डांस मूव्स.. कुछ यूं पहचान है बॉलीवुड एक्ट्रेस केटरीना कैफ की. केटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 198३ को होन्ग कोंग में हुआ था. उनकी माँ सुजेन जहां  इंग्लैंड से थी तो वही उनके पिता मोहम्मद कैफ मूलत कश्मीर से हैं.

कैटरीना को मिलाकर उनकी कुल सात बहने और एक भाई है. कैटरीना ने  14 साल की उम्र से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्हें फिल्म बूम में अमिताभ बच्चन के अपोजिट बॉलीवुड में ब्रेक मिला. लेकिन फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. फिल्म बूम के फ्लॉप होने के बाद कटरीना मॉडलिंग करने लगी. दरअसल कैटरीना की खराब हिंदी की  वजह से डायरेक्टर्स को उन्हें कास्ट करने के पहले काफी सोचना पड़ता था.

इतना ही नहीं कैटरीना ने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया. लेकिन कैटरीना को बॉलीवुड में असली ब्रेक सलमान खान ने दिया. साल 2004 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान और कैटरीना ने साथ में काम किया. जिसके बाद कैटरीना कैफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप पेड एक्ट्रेस में से एक है.कैटरीना कैफ अपने अफेयर्स को लेकर अकसर चर्चा में रही है.

कैटरीना कैफ का सबसे चर्चित अफेयर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ रहा. ये कहना गलत नहीं होगा की फिल्म बूम के फ्लॉप होने के बाद कैटरीना का करियर आगे चल पाया तो उसके पीछे की वजह सलमान खान ही है. सलमान और कैटरीना के अफेयर के चर्चो ने खूब सुर्खिया बटोरी. यहाँ तक की दोनों की शादी की खबरें थी.  लेकिन लम्बे वक़्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.एक वक़्त था जब बॉलीवुड में  कैटरीना और अक्षय  कुमार की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट मानी जाती थी.

दोनों ने साथ में नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग और वेलकम जैसी हिट फिल्मो में काम किया. इसी के दौरान दोनों के बीच नजदिकिया बड़ी और दोनों डेट करने लगे. कहा जाता है की दोनों के बीच रिलेशनशिप का असर अक्षय कुमार की शादीशुदा ज़िन्दगी पर पड़ने लगा. जिसके चलते ये अफेयर लंबे समय तक चल नहीं पाया. हालांकि अक्षय और कैटरीना ने अपने अफेयर की बात को अभी एक्सेप्ट नहीं किया. ब्रेकअप के बाद अक्षय और कैटरीना ने करीब 10 साल तक साथ में काम नहीं किया. लेकिन अब जल्द ही दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में साथ दिखेंगे.कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ भी रिलेशनशिप में थी. खबरें तो ये थी कैटरीना उर रणबीर लिव इन रिलेशनशिप में थे. लेकिन इन दोनों का अफेयर भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया.

टॅग्स :कैटरीना कैफबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?