लाइव न्यूज़ :

Kartikeya 2 Trailer: 'कार्तिकेय 2' का रोमांचक हिन्दी ट्रेलर रिलीज; निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर अभिनीत फिल्म इस दिन होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 14:44 IST

'कार्तिकेय 2' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है जो अपने पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक दर्शकों को अपनी सीट से बंधे रहने पर मजबूर करती है, यह जानने के लिए कि आगे और क्या कुछ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर, अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी, विवा हर्षा और आदित्य मेनन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।इस फिल्म को चंदू मोंडेती ने लिखा और निर्देशित किया हैं।

'कार्तिकेय 2'  का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ये सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर 2014 में आई कार्तिकेय की सीक्वेल है। इस फिल्म को चंदू मोंडेती ने लिखा और निर्देशित किया हैं। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल का हैं। 

इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर, अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी, विवा हर्षा और आदित्य मेनन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म की कोरियोग्राफी कार्तिक घट्टामनेनी ने की है और म्यूजिक काला भैरव ने दिया है। बता दें ये एक तेलुगु लैंगुएज फिल्म है जिसे 5 भाषाओं में डब किया गया है।

'कार्तिकेय 2' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है जो अपने पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक दर्शकों को अपनी सीट से बंधे रहने पर मजबूर करती है, यह जानने के लिए कि आगे और क्या कुछ है। इसके साथ निर्देशक चंदू मोंडेती ने अपने अनोखे विजन को स्क्रीन्स पर दर्शाने में पूरी तरह से कामयाबी हासिल कर ली है। 

फिल्म के एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने अपने किरादर टी को पूरे आत्मविश्वास के साथ दर्शाने के लिए बेहद शानदार काम किया है। बात करें वेटरन और लेजेंड्री एक्टर अनुपम खेर की तो उन्होंने जिस सहजता और आसानी के साथ अपनी डायलॉग डिलीवरी की हैं, वो फिल्म के कॉन्फिडेंस और ऑथेंटिसिटी को और बढ़ा देती हैं। यह माइथोलॉजिकल फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने ने लिए पूरी तरह तैयारी है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!