लाइव न्यूज़ :

सच में अनन्या पांडे से इश्क लड़ा रहे हैं कार्तिक आर्यन, सारा अली का टूट जाएगा दिल!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2019 15:41 IST

कार्तिक आर्यन और अनन्या बॉलावुड के नए लव कपल हैं। फिलहाल दोनों को अक्सर एक साथ मूवी डेट और डिनर डेट पर देखा जा रहा है।

Open in App

बॉलीवुड में अक्सर सितारों के रोमांस की खबरें आती रहती हैं। 2019 शुरू होते ही एक नई जोड़ी बनने की खबरें जोरों पर हैं।  डिनर और मूवी डेट के साथ जो कपल अपने अफेयर को लेकर लेटेस्ट खबरों में है वह है अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की जोड़ी। 

टाइम्स की खबर के अनुसार कार्तिक आर्यन और अनन्या बॉलावुड के नए लव कपल हैं। फिलहाल दोनों को अक्सर एक साथ मूवी डेट और डिनर डेट पर देखा जा रहा है। इसके पहले भी कई बार दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया है। अब सूत्रों की मानें तो दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल बन चुके हैं। अनन्या और कार्तिक अक्सर साथ देखे जाते हैं और दोनों जिस तरह के खुद को मीडिया से बचाने की कोशिश भी करते हैं उससे दोनों के बीच कुछ चलने के कयास और तेज हो गए हैं। कार्तिक की बात की जाए तो वह फिलहाल बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। वह यंग लड़कियों के बीच क्रश बने हुए हैं। जबकि अनन्या पांडे अभी ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री करने की तैयारी में ही हैं वह 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

सारा ने डेट के लिए किया था प्रपोज

करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के सीजन 6 में सैफ अली खान बेटी सारा अली खान ने एंट्री ली थी। दोनों पिता और बेटी ने शो को बखूबी इंज्वॉय किया। जब करण जौहर ने उनसे उनका क्रश पूछा तो उन्होंने बताया कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। 

इसके बाद रणवीर सिंह बन गए जोड़ी मेकर और लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में इन दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में पकड़ा दिया। अचानक ही कार्तिक का हाथ सारा के हाथ में देने से वो दोनों हंसते हैं और ब्लश भी करते दिखाई दिए। इसके बाद सारा और आर्यन गले मिलते हैं। दोनों एक्टर्स आपस में बात करते हुए भी दिखाई देते रहे।

टॅग्स :कार्तिक आर्यनअनन्या पाण्डेयसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?