लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण जैसी लड़की को अपनी दुल्हनिया बनाना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: June 4, 2020 14:33 IST

कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इन दोनों ने अब तक कोई फिल्म साथ नहीं की है। ऐसे में फैंस इन दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि वह कैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने दीपिका का नाम लिया।

एक्टर कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं। कार्तिक बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने दीपिका पादुकोण को लेकर अपनी दिल की बात कही है। सारा अली खान, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर और नुसरत भरूचा जैसे एक्टर के साथ काम करने वाले कार्तिक खुद दीपिका पादुकोण के दीवाने हैं।

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे। कार्तिक से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि वह कैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने दीपिका का नाम लिया। 

कार्तिक ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई। कार्तिक ने कहा कि जिस तरह दीपिका को अपने पति रणवीर सिंह पर गर्व रहता है, उसे देखकर मुझे काफी खुशी मिलती है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का सॉन्ग धीमे धीमे काफी पॉपुलर हुआ था। कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर धीमे धीमे सॉन्ग में किए गए डांस का डांसिंग स्टेप सिखाया था। 

सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ कार्तिक आर्यन की अफेयर की खबरें मीडिया में आती रही हैं। लेकिन इस पर कभी कार्तिक ने कुछ नहीं कहा। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्त‌िक आर्यन अभी 'भूल भुलैया 2' और करन जौहर की 'दोस्ताना 2' में काम कर रहे हैं।

टॅग्स :कार्तिक आर्यनदीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!