लाइव न्यूज़ :

करीना 8 साल तक संजय लीला भंसाली के साथ नहीं करेंगी काम, जानिए क्या है कारण?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2018 09:32 IST

संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्मकार हैं, जिनके साथ काम करने के लिए हर दिग्गज कलाकार तैयार रहता है

Open in App

संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्मकार हैं, जिनके साथ काम करने के लिए हर दिग्गज कलाकार तैयार रहता है. लेकिन करीना कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें अब तक भंसाली की फिल्म करने का मौका नहीं मिला है. हालांकि वह ऐसी इच्छा जता चुकी हैं, लेकिन अगले कुछ साल तक यह संभव नहीं हो पाएगा.

इसकी सबसे बड़ी वजह है बेबो के लाड़ले तैमूर अली खान. बताया जाता है कि भंसाली एक्टर्स से शूटिंग के लिए एकमुश्त तारीखें लेते हैं और कलाकार को पूरा ध्यान फिल्म और किरदार पर देना होता है. ऐसा करना करीना के लिए फिलहाल संभव नहीं है.

तैमूर अभी सिर्फ लगभग 2 साल का है और करीना ने स्पष्ट कर दिया है वह भंसाली को उनकी मर्जी का समय नहीं दे पाएंगी. वह भंसाली की फिल्म तभी करेंगी जब तैमूर कम से कम 10 साल का हो जाएगा. बता दें कि भंसाली साल 2000 में सलमान-करीना को लेकर 'बाजीराव मस्तानी' बनाना चाहते थे.

दोनों का फोटोशूट भी हुआ था, मगर किन्हीं कारणों से तब फिल्म नहीं बन सकी. इसके बाद भंसाली ने 2015 में करीना को फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' रणवीर सिंह के साथ ऑफर की थी. तब करीना को लगा था कि रणवीर नए हीरो हैं और लोकप्रियता के मामले में उनके बराबर नहीं बैठते. अत: यह फिल्म रणवीर-दीपिका पादुकोण ने की. यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं.

टॅग्स :करीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

कारोबारIIFA 2025: हमारे लिए, यह कोई नयी बात नहीं है?, करीना कपूर खान के साथ मंच साझा करने पर शाहिद कपूर बोले, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस