लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने अपनी दोस्त करीना कपूर को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, शेयर किया प्यार पोस्ट

By वैशाली कुमारी | Updated: September 21, 2021 13:15 IST

करीना अपने परिवार के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीना जन्मदिन को लेकर बेहद खुश हैं, ऐसे में उनके करीबी दोस्त करण जौहर ने भी उन्हें खास तरीके से बधाई दी। 

Open in App
ठळक मुद्दे करण जौहर ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर के साथ एक फोटो साझा की करीना कपूर और करण जौहर आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैंकरण जौहर की कई सारी फिल्मों में करीना ने काम किया है

आज करीना कपूर का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस और मीडिया इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हालांकि करीना अपने जन्मदिन के अवसर पर भारत में नहीं है। वह इस वक्त अपने परिवार के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर ने मालदीव की एक फोटो साझा की है। जिसमें लिखा है 'उफ्फ क्या रात आई है'। करीना जन्मदिन को लेकर बेहद खुश हैं उन्हें खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त करण जौहर ने भी उन्हें खास तरीके से बधाई दी। 

दरअसल करण जौहर ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर के साथ एक फोटो साझा की। यह फोटो किसी पुराने अवॉर्ड शो की है। फोटो पर कैप्शन लिखते हुए करण जौहर ने कहा कि "We Are Puoters And Posers in Crime, मेरी फेवरेट गर्ल के लिए उसके खास दिन पर बहुत सारा प्यार...मेरी पू..को जिन्दगी भर के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं... आपको बहुत सारा प्यार"।

करण जौहर के अलावा कई और सेलिब्रिटीज ने भी करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने 'हैप्पी बर्थडे बेबो' लिखकर करीना कपूर को विश किया। 

आपको बता दें कि करीना कपूर और करण जौहर आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। करण जौहर की कई सारी फिल्मों में करीना ने काम किया है। आने वाले समय में फिल्म 'तख्त' में करीना कपूर कई सारे सितारों के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे लेकिन उससे पहले करीना कपूर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :करीना कपूरकरण जौहरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच