लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर खान ने अपनी दूसरी मां को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, देखिए दोनों की अनदेखी तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2020 14:37 IST

अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

Open in App
ठळक मुद्देआज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं करिश्मा कपूरकरीना कपूर खान के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी करिश्मा को किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। यही नहीं, इस वीडियो के साथ करीना ने करिश्मा के लिए कैप्शन भी लिखा है। इसमें बेबो लोलो को बड़ी बहन के अलावा अपनी मां और बेस्ट फ्रेंड बता रही हैं।

करीना ने खोला पुरानी यादों का पिटारा

मालूम हो, आज करिश्मा कपूर अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इस खास दिन पर बेबो ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'सबसे ज्यादा शुद्ध और कीमती प्यार! मेरी बहन, मेरी दूसरी मां और मेरी बेस्ट फ्रेंड। तुम बेहतरीन अदाकारा हो। हैप्पी बर्थडे लोलो। काश हमारी मॉर्निंग फोन चैट हमेशा चलती रहे।' लोलो के जन्मदिन पर करीना कपूर ने पुरानी यादों का पिटारा खोला है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश हैं और लगातार करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

मलाइका ने भी किया विश

इंस्टाग्राम)" title="(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)"/>
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वैसे करिश्मा और करीना को अक्सर ही एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। मगर बेबो के अलावा करिश्मा को बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी शानदार तरीके से बर्थडे विश किया है।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में मलाइका करिश्मा के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करिश्मा और मलाइका अपनी पूरी गर्ल गैंग के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई रही हैं। इस तस्वीर में अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी साथ हैं।

टॅग्स :करीना कपूरकरिश्मा कपूरमलाइका अरोराबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!