लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से करण जौहर ने की वापसी, रणवीर सिंह के लाइव चैट पर किया ये कमेंट...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 4, 2020 14:22 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को श्रद्धांजलि देने के बाद से करण जौहर (Karan Johar) सोशल मीडिया से गायब हो गए थे

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर (Karan Johar) को सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत के बाद लगातार ट्रोल किया जा रहा थाअब करण सोशल मीडिया पर वापसी कर रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून के निधन के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  इसके बाद करण जौहर को जमकर ट्रोल किया गया है। यही कारण है कि  सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को श्रद्धांजलि देने के बाद से करण जौहर (Karan Johar) सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। करण उन सलेब्स में से एक हैं जिनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है।

 करण अपनी आने वाली फिल्म गुंजन 'सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का प्रमोशन भी नहीं कर रहे थे। 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। हालांकि करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब फाइलनी करीब 2 महीने के बाद रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम लाइव सेशन पर कमेंट किया है।

1 अगस्त, 2020 को रणवीर एफए कप में आर्सेनल की जीत से खुश थे। इस जीत की खुशी को प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे थे।  इस दौरान करण जौहर की टिप्पणी भी सामने आई, उन्होंने हंसी की इमोजी बनाई। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि करण जौहर वापस आ गए हैं।

हाल ही में खबरें आईं हैं कि करण जौहर ट्रोल के खिलाफ कानूनी एक्शन ले सकते हैं। करण के एक करीबी ने बताया था वह कानूनी एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। इस एक्शन के लिए कऱण वकीलों और टेक एक्सपर्ट से राय ली है। उनकी टीम में शामिल टेक कर्मचारी उन्हें धमकाने वाले, हिंसात्मक टिप्पणी करने वालों पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं हालांकि इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

करण ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है। हालांकि, पहले वह कई वीडियो और तस्वीरें साझा करते थे। जब सुशांत केस आया, तो उन्होंने पोस्ट करना बंद कर दिया था

टॅग्स :रणवीर सिंहकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल