लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की पार्टी में सेलेब्स पर ड्रग्स लेने का अकाली दल नेता ने लगाया आरोप, कांग्रेस लीडर ने पेश की सफाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2019 16:05 IST

करण जौहर की के हाल ही में हुई पार्टी के वीडियो को अकाली दल के नेता मजिंदर सिरसा ने शेयर किया है और निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्दे करण जौहर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए।

 करण जौहर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा सैटरडे नाइट। करण की इस पार्टी पर के वीडियो को अकाली दल के नेता मजिंदर सिरसा ने शेयर किया है और निशाना साधा है।

मजिंदर  का कहना है कि करण की पार्टी में उस दिन ड्रग्स का प्रयोग किया गया था। हांलाकि कांग्रेस के नेता मिलिंद देवरा ने इस बात को गलत बताया है।

हाल ही में मजिंदर ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये है फिक्शन वर्सेज रियलिटी। देखो किस तरह से बॉलीवुड के सेलिब्रिटी गर्व के साथ अपने ड्रग्स में होने के स्टेट को दिखा रहे हैं। मैं बॉलीवुड स्टार्स के जरिए ड्रग एब्यूज के खिलाफ आवाज उठाता हूं।अगर आप लोग डिस्कस्ड महसूस करते हैं तो अपने स्टार्स को टैग करते हुए रिट्वीट किया है।

मजिंदर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आईं। इसी बीच कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने रीट्वीट करते हुए जवाब में कहा कि मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी और वीडियो में भी। कोई स्टार ड्रग स्टेट में नहीं था। ऐसी झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें। मैं उम्मीद करता हूं कि आप माफी मांगने की हिम्मत दिखाएंगे।

करण के वीडियो में

 वीडियो में पुनीत मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत, वरूण धवन जोया अख्तर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल, नताशा दलाल, रणबीर कपूर के साथ कई स्टार्स दिख रहे हैं। खास बात ये है कि जैसे-जैसे फोन स्टार्स के पास पहुंचता है सभी स्टैच्यू हो जाते हैं।  इस वीडियो को लोक काफी पंसद कर रहे हैं। फैंस लगातार इसमें अपने चहीते सितारों के लिए कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका जहां ब्लैक आउटफिट में हैं वहीं मलाइका बेहद हॉट लग रही हैं। शाहिद कपूर भी ब्लू कलर के स्वैट शर्ट में दिख रहे हैं। 

टॅग्स :करण जौहररणबीर कपूरदीपिका पादुकोणशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?