लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने जर्नलिस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, 100 करोड़ रुपये के हर्जाने के साथ माफी की मांग की

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2018 18:53 IST

इस बात की जानकारी कपिल के वकील ने दी। कपिल का दावा है '9 एक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' के साथ काम करने वाले विक्की लालवानी अपने डिजिटल कार्यक्रम स्पॉटब्वॉय में उनके खिलाफ कथित तौर पर 'गलत, अपमानजनक, झूठे लेख' प्रकाशित कर रहे हैं। 

Open in App

मुंबई, 2 मई: कॉमेडी शो से घर घर में फैन बनाने वाले कपिल शर्मा ने बुधवार को टबॉय वेबसाइट के संपादक विक्की लालवानी के ऊपर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। कपिल शर्मा ने विक्की लालवानी को एक हफ्ते का समय दिया है कि वो उनके बिना शर्त माफी माँगे अन्यथा 100 करोड़ रुपये मुआवजा देने के लिए तैयार रहें। कपिल ने ये कदम लालवानी द्वारा उन्हें तथाकथित रूप से अपनी वेबसाइट स्पॉटबॉय नौर अन्य कई प्लेटफार्म पर बदनाम करने के बाद लिया है। अप्रैल 6 को लालवानी ने एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक किया जिसमें कपिल शर्मा लालवानी को गालीयाँ दीं और उनकी बेटी के बारे में भी अनाप शनाप बोल रहे हैं।कपिल शर्मा ने ट्वीटर पर भी स्पॉटबॉय को भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर गालियां दीं। 

इस बात की जानकारी कपिल के वकील ने दी। कपिल के वकील तनवीर निजाम ने एक बयान में कहा, 'स्पॉटब्वॉय पर लालवानी के लेख जानबूझकर मेरे मुव्वकिल का अपमान करते हैं , इसको देखते हुए हमने उन्हें सात दिन में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। ऐसा न करने पर हम उनके खिलाफ नागरिक और आपराधिक दोनों कार्यवाही शुरू करेंगे।'

इसमें दावा किया गया है कि नुकसान की भरपाई के लिए 100 करोड़ रुपए राष्ट्रीय रक्षा कोष में जमा कराए जाएं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लालवानी ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। कपिल छोटे पर्दे पर 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' और 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' जैसे शो कर चुके हैं और अभी स्वास्थ्य खराब होने की खबरों के बीच आराम कर रहे हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!