लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने पत्रकार को भेजा नोटिस, लिखा- ये दो शर्ते नहीं मानीं तो करूंगा 100 करोड़ का केस

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 3, 2018 10:05 IST

इस नोटिस में कपिल शर्मा ने कहा है कि नोटिस मिलने से सात दिनों के भीतर बिना किसी शर्त के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए या मानहानि के तौर पर 100 करोड़ रुपये की रकम अदा करें।

Open in App

मुंबई, 3 मई। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने स्पोर्ट बॉय (बॉलीवुड न्यूज वेबसाईट) और पत्रकार विक्की ललवानी को एक लीगल नोटिस भेजा है। कपिल ने ये नोटिस 'अपमान जनक' टिप्पणी और लेख लिखने और 'छवि को नुकसान' पहुंचाने के मामले में किया है। इस नोटिस में कपिल शर्मा ने कहा है कि नोटिस मिलने से सात दिनों के भीतर बिना किसी शर्त के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए या मानहानि के तौर पर 100 करोड़ रुपये की रकम अदा करें।

इतना ही नहीं इस नोटिस के जरिए कपिल शर्मा ने 'अपने खिलाफ निंदात्मक और अपमानजनक बयानों/खबरों/साक्षात्कारों का प्रसारण न करने' की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रकाशन से मीडिया के सभी मंचों से सभी अपमानजनक लेखों/प्रकाशन सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए भी कहा है।

इस मामले में कपिल शर्मा के वकील तनवीर निजाम ने कानूनी नोटिस भेजे जाने की पुष्टि करते हुए न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा है कि, विक्की ललवानी के 'स्पॉटबॉय' पर लिखे लेखों में जानबूझकर मेरे मुवक्किल को बदनाम किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमने सात दिनों के भीतर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। ऐसा नहीं होने पर हम दोनों (संस्थान व पत्रकार) के खिलाफ दीवानी और आपराधिक प्रक्रिया शुरू करेंगे।

इस नोटिस में कपिल शर्मा ने कहा है 'झूठे और ओछे, अपमानजनक निजी जानकारी' वाले लेखों से दुखी हूं। नोटिस के मुताबिक ये लेख प्रशंसकों, उद्योग और दर्शकों की नजर में कपिल की छवि को खराब करने के लिए ललवानी और हास्य कलाकार की पूर्व मैनेजर/सहयोगी नीति और प्रीति सिमोज की मिलीभगत का नतीजा है।

बता दें कि बीते महीने कपिल शर्मा ने पत्रकार ललवानी को गाली दिए जाने के एक ऑडियो को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद से ये विवाद शुरू हुआ है।

टॅग्स :कपिल शर्मापत्रकारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम