लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने उड़ाया तापसी पन्नू का मजाक, कहा- एक्टिंग का कोर्स किया या पीटी ऊषा का?

By वैशाली कुमारी | Updated: October 15, 2021 14:16 IST

हाल ही में वो फिल्म का प्रमोशन करने के लिए फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में पहुंची। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट कपिल शर्मा तापसी की स्पोर्ट्स फिल्मों को लेकर उनको चिढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी  शो के साथ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। तापसी पन्नू  इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहीं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू  इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहीं है। ऐसे में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए तापसी काफी मेहनत कर रहीं हैं। वहीं हाल ही में वो फिल्म का प्रमोशन करने के लिए फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में पहुंची। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट कपिल शर्मा तापसी की स्पोर्ट्स फिल्मों को लेकर उनको चिढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बात करें शो के प्रोमो वीडियो कि तो इसमें कपिल कहते दिख रहे हैं कि ‘तापसी ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें वो एक एथलीट का रोल निभा चुकी हैं। सूरमा और मनमर्जियां में हॉकी प्लेयर और सांड की आंख में वो एक राइफल शूटिंग प्लेयर के रोल में दिखी और अब वो आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट में भी एथलीट बनी हैं। आपने एक्टिंग का कोर्स किया है या पीटी उषा का कोर्स किया है?' वहीं कपिल के इस मजाक पर तापसी पन्नू जोर-जोर से हंसने लगती हैं। बतादें कि कपिल शर्मा शो के मेकर्स ने इस वीडियो के साथ एक बढ़ियां कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "हमें तो लगता है कि एक दिन @taapsee ओलंपिक में भी जरूर जाएंगी।”

कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी  शो के साथ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे गेस्ट के तौर पर शामिल हो चुके हैं। इस बार शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा के साथ सुदेश लहरी भी नजर आ रहें हैं।

टॅग्स :तापसी पन्नूकपिल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!