लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने कन्या पूजन की बेटी की बेहद क्यूट फोटो फैंस के लिए की शेयर, सोशल मीडिया पर पिक हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2020 07:40 IST

कपिल ने बेटी के साथ दुर्गा अष्टमी का त्योहार मनाया है। कपिल की बेटी की दुर्गा अष्टमी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनायरा पिंक और पीले रंग का लहंगा पहने हंसती हुई दिख रही हैं। कपिल ने इंस्टाग्राम पर अनायरा की तस्वीरें शेयर की।

कोरोना वायरस के प्रकोप के इस वक्त भारत जूझ रहा है। इस वायरस पर काबू पाने के लिए इन दिनों 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में किसी को भी घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने घरों में समय बिता रहे हैं।कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपने घर पर ही हैं और अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ व तीन महीने की बेटी अनायरा के साथ समय बिता रहे हैं। 

ऐसे कपिल ने बेटी के साथ दुर्गा अष्टमी का त्योहार मनाया है। कपिल की बेटी की दुर्गा अष्टमी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने कन्या पूजन किया और इस दौरान अनायरा को ट्रेडिशनल कपड़े पहनाकर उनकी पूजा की। कपिल ने इंस्टाग्राम पर अनायरा की तस्वीरें शेयर की।

 अनायरा पिंक और पीले रंग का लहंगा पहने हंसती हुई दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाल चूड़ियां पहनीं, बिंदी लगाई और पिंक कलर का मैचिंग हेयरबैंड भी पहना। इन फोटोज में वो बेहद क्यूट लग रही हैं। कपिल की बेटी के इस लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस तरह तरह के कमेंट इस फोटो पर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनायरा की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आते हुए कपिल शर्मा ने कहा था कि  इस नवरात्रि वो अपनी बेटी की पूजा कर कन्या पूजन करेंगे। उन्होंने कहा था कि इस दौरान वो अपनी बेटी के पैर धोकर उनकी पूजा करेंगे।

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?