लाइव न्यूज़ :

कंगना को तोहफे में मिला राम मंदिर भूमि पूजन में इस्तेमाल हुआ सिक्का, बोली अभिनेत्री- अब हमारे पास योगी आदित्यनाथजी हैं

By अनिल शर्मा | Updated: October 2, 2021 11:22 IST

कंगना ने यूपी सीएम संग मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा… वे असाधारण रूप से जीवंत, वास्तविक और व्यक्तिगत रूप से प्रेरक हैं…।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम से मुलाकात की कंगना रनौत ने कई तस्वीरें साझा की हैंकंगना रनौत को योगी आदित्यनाथ ने राम जन्म भूमि पूजन में इस्तेमाल हुआ सिक्का भेंट कियासिक्का की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने कहा कि हमारे पास अब योगी आदित्यनाथजी हैं

लखनऊः  राजधानी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि सीएम ने उन्हें तोहफे में राम मंदिर भूमि पूजन में इस्तेमाल हुआ सिक्का दिया है। कंगना रनौत ने योगी संग मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। वहीं सिक्के की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा, "पहले हमारे पास तपस्वी राजा श्री रामचंद्र जी थे और अब हमारे पास योगी आदित्यनाथ जी हैं।"

गौरतलब है कि  क्वीन' स्टार कंगना अपनी फिल्म 'तेजस' के मुरादाबाद शेड्यूल को खत्म करने के बाद यूपी की राजधानी शहर पहुंचीं थीं। इस दौरान सीएम योगी ने कंगना को उनकी फिल्म तेजस के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं कंगना ने भी यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम को शुबकामनाएं दीं।

एक पोस्ट में कंगना ने लिखा. ''मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे पास उत्तर प्रदेश में एक तपस्वी राजा श्री राम चंद्र थे और अब हमारे पास योगी आदित्यनाथ हैं… आपका शासन जारी रहे महाराज जी। उन्होंने मुझे एक सिक्का उपहार में दिया जो राम जन्म भूमि पूजन में प्रयोग किया गया था…क्या यादगार शाम...धन्यवाद महाराज जी.''।

कंगना ने यूपी सीएम संग मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा… वे असाधारण रूप से जीवंत, वास्तविक और व्यक्तिगत रूप से प्रेरक हैं…। कितनी खुशी और सौभाग्य की बात है कि इस युवा, उत्साही और देश के सबसे चहेते और लोकप्रिय नेताओं में से एक का साक्षात्कार हुआ।

टॅग्स :कंगना रनौतयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस