लाइव न्यूज़ :

कंगना ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, जानें कब और किससे करेंगी शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2021 14:24 IST

कंगना रनौत से एक इंटरव्यू के दौरान जब सवाल किया गया कि वह अपने आने वाले 5 सालों में खुद को कहां देखती हैं। उन्होंने बताया कि मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं। मैं खुद को 5 साल से एक माँ के रूप में और एक पत्नी के रूप में देखती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअगले 5 वर्षों में खुद को मां और पत्नी के रूप में देखना चाहती हैं कंगनाअपनी शादी की तैयारियां कर रही हैं बॉलीवुड क्वीन

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कैटरीना कैफ, विकी कौशल, राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी शादी को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। बुधवार को कंगना रनौत ने अपनी शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया है कि वह अगले 5 साल में शादी कर लेंगी और वे खुद को इन 5 सालों में एक मां के तौर पर देखती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी को उनके पार्टनर के बारे में जल्द ही पता चलेगा।

दरअसल कंगना रनौत से एक इंटरव्यू के दौरान जब सवाल किया गया कि वह अपने आने वाले 5 सालों में खुद को कहां देखती हैं। उन्होंने बताया कि मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं। मैं खुद को 5 साल से एक माँ के रूप में और एक पत्नी के रूप में देखती हूं। 

इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वह इसकी तैयारी कर रही हैं तो कंगना ने जवाब हां में दिया, लेकिन जब उनसे उनके पार्टनर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि आपको जल्द ही पता चल जाएगा। इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे किसी के प्यार में हैं तो उन्होंने हँसते हुए यह सवाल टाल दिया और कहा चलो आगे बढ़ते हैं। आपको बहुत जल्दी पता चल जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पुरस्कार दिया है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कंगना के पास अभी कई सारी फिल्में हैं। कंगना मणिकर्णिका रिटर्न्स, द लेजंड ऑफ डिड्डा, इमरजेंसी, धाकड़, तेजस और द इन्कर्नेश में सीता जैसी फिल्में कर रही हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!