लाइव न्यूज़ :

BJP नेता का फूटा गुस्सा, कहा- देश का कोई हिस्सा किसी पार्टी की बपौती नहीं, संजय राउत अपने को समझते क्या हैं, जिसको जो चाहे कह देंगे

By अमित कुमार | Updated: September 9, 2020 20:24 IST

कंगना रनौत और महराष्ट्र सरकार के बीच बहस जारी है। दोनों ही लगातार एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत को लेकर अब बीजेपी नेता अनिल जैन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनिल जैन ने कहा कि संजय राउत ने देश का तमाशा बनाकर रख दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जो कुछ भी मुंबई में हो रहा है, उससे कई लोग खफा है। सोशल मीडिया पर महराष्ट्र सरकार की जमकर आलोचना की जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत को लेकर अब बीजेपी नेता अनिल जैन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनिल जैन ने कहा कि संजय राउत ने देश का तमाशा बनाकर रख दिया है। उन्हें क्या लगता है वो ऐसे ही मनमानी करते रहेंगे।   

अनिल जैन ने एनआई को दिए अपने बयान में कहा कि देश का कोई हिस्सा किसी पार्टी की बपौती नहीं हो सकता। इन्होंने देश का तमाशा बना दिया। संजय राउत अपने को समझते क्या हैं, जिसको जो चाहे कह देंगे, जो चाहे कर देंगे।संजय राउत के कहने से अब शिवसेना वहां किसी को आने-जाने नहीं देगी। उनके घर तोड़ देंगे, उनके ऑफिस तोड़ देंगे। 

बयानबाजी के पचड़े में ना पड़े कंगना रनौत

 महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत का बयान भी सामने आया है।  नितिन राउत ने कंगना से इन पचड़ों से दूर रहकर फिल्मों पर ध्यान देने के लिए कहा है।  नितिन राउत ने कहा कि कंगना रनौत एक अभिनेत्री है, उनकी बयानबाजी को महत्व देना मुनासिब नहीं। उनको हिदायत देना चाहूंगा कि अपना काम अच्छे से करें, इस पचड़े में न पड़ें। महाराष्ट्र और मुंबई ने ही उन्हें शोहरत दी। जिस माटी ने उन्हें सम्मान दिया, उस माटी का ईमान रखना चाहिए। 

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने दिया कंगना का साथ

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी अस मामले पर अपनी राय दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के साथ हो रहे व्यवहार को गलत करार देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है। 

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतशिव सेनाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!