लाइव न्यूज़ :

टूटे हुए ऑफिस का कंगना रनौत ने घूम-घूमकर लिया जायजा, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2021 10:46 IST

अपने प्रोडक्शक हाउस के टूटे हुए हिस्से को कंगना गौर से देखती हैं। वह घूम-घूमकर ऑफिस का जायजा लेती दिख रही हैं। बता दें बीएमसी द्वारा प्रोडक्शन हाउस तोड़े जाने पर कंगना काफी नाराज हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने प्रोडक्शक हाउस के टूटे हुए हिस्से को कंगना गौर से देखती हैंबीएमसी ने अवैध बताते हुए की थी कार्रवाईहाईकोर्ट से बीएमसी को मिली थी लताड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने टूटे हुए ऑफिस का जायजा लेने पहुंची। मुंबई के पाली हिल स्थित ऑफिस के बाहर कंगना को स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब कि बीएमसी ने पिछले साल कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध बताते हुए तोड़फोड़ की थी। 

वीडियो में कंगना व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। कंगना कार से उतरते ही अंदर दाखिल होती हैं और एक व्यक्ति से बातचीत करने लगती हैं। इसी दौरान पैपराजी कंगना से पोज देने की बात करते हैं, लेकिन कंगना उनसे कहती हैं कि वे उन्हें उनका काम करने दें। हालांकि बाद में वह तस्वीरों और वीडियो के लिए पैपराजी को वक्त देती हैं। वह घूम-घूमकर ऑफिस का जायजा लेती दिख रही हैं। बता दें बीएमसी द्वारा प्रोडक्शन हाउस तोड़े जाने पर कंगना काफी नाराज हुई थीं। इसको लेकर राज्य सरकार और एक्ट्रेस के बीच काफी तनातनी हो गई थी। 

कंगना अपने प्रोडक्शक हाउस के टूटे हुए हिस्से को गौर से देखती हैं।  ‘मणिकर्णिका फिल्मस’ को अवैध बताते हुए बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी।  इस मामले पर ‘क्वीन’ एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी।  कंगना ने लिखा था, ''आज वो मेरा घर तोड़ रहे, कल आपका टूटेगा', सरकार आती जाती रहती है।'' 

कंगना ने आगे लिखा था कि ''मेरे ऑफिस की ओपनिंग 15 जनवरी को हुई थी। इसके कुछ समय बाद कोरोना आ गया। कई लोगों की तरह मेरे पास भी तभी से काम नहीं था। ऑफिस को रिनोवेट करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं है। मैं तबाह ऑफिस से काम करूंगी। यह टूटा ऑफिस एक महिला की इच्छा का प्रतीक है, जिसने इस दुनिया में उठने का साहस दिखाया है।''

बाद में यह मामला जब हाईकोर्ट में पहुंता तो कोर्ट ने बीएमसी को इस मामले में लताड़ा था और कंगना रनौत को मुआवजा देने को भी कहा था। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!