लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने बिना नाम लिए फिर दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा- डिप्रेशन की दुकान चलाने वाले...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2020 16:24 IST

कंगना रनौत अक्सर दीपिका पादुकोण पर निशाना साधती रहती हैं। आज वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के दिन भी कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण को टारगेट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना इन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैंहाल ही में महाराष्ट्र सरकार से पंगा लेने के बाद कंगना का बीएमसी ने ऑफिस गिराया था

10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत एक  बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कंगना आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधती रहती  हैं। आज एक बार फिर से दीपिका को कंगना ने आड़े हाथों लिया है। दीपिका का बिना नाम लिए कंगना ने निशाना साधा है।

कंगना ने ट्वीट करते हुए अपने फैन्स से उनकी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' देखने की अपील की है। वहीं दीपिका के बारे में उन्होंने बिना नाम लिए दिखा है, 'वे जो डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं।'

कंगना ने ट्वीट करके लिखा है कि 'फिल्म जो हमने मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए बनाई थी उसे उन लोगों ने कोर्ट में घसीट लिया जो डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं, मीडिया बैन के बाद फिल्म का नाम बदला गया जिससे इसकी मार्केटिंग पर बहुत असर पड़ा लेकिन यह एक अच्छी फिल्म है और इसे आज ही देखें।

 दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ के बारे में काफी चर्चा करती हैं। दीपिका कई बार  पब्लिक प्लैटफॉर्म पर अपने डिप्रेशन की समस्या के बारे में बात कर चुकी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन के ऊपर एक पोस्ट डाली थी जिसके जवाब में उसी भाषा में कंगना ने सीधे दीपिका को टारगेट किया था। ऐसे में कंगना ने दीपिका पर इस बारे में एक बार फिर से निशाना साधा है।

कंगना इन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार से पंगा लेने के बाद कंगना का बीएमसी ने ऑफिस गिराया था। इसके बार एक्ट्रेस का जमकर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा था। कंगना अब लॉकडाउन के बाद फिर से काम पर लौट आई हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस