लाइव न्यूज़ :

इश्क में डूबी हैं कंगना रनौत, कहा- मेरी जिंदगी में कोई खास है, जल्द कर सकती हैं शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 4, 2019 09:09 IST

कंगना रनौत ने यहां अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे रिलेशनशिप में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने बताया कि वे जल्द ही शादी कर सकती हैंकंगना जल्द शादी भी कर सकती हैं

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी बात रखने के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने काम के साथ साथ निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। अब क्वीन कंगना की शादी को लेकर भी फैंस जमकर उत्साहित हैं। ऐसे में शानिवार को इंडियाटुडे के एक प्रोग्राम में कंगना ने इस पर भी अपनी राय रख ही दी है। 

कंगना ने यहां अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में ये भी बताया कि वे जल्द ही शादी कर सकती हैं।  लेकिन जब कंगना से सवाल किया गया कि आजकल बॉलीवुड की सभी  एक्ट्रेसेज भी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रही हैं।अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने तो शादी कर ली। 

ऐसे में कंगना भला क्यों पीछे रहे, तो एक्ट्रेस ने कहा कि  उन्होंने इशारों ही इशारों में ये भी बताया कि वे जल्द ही शादी कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने दिन और समय के बारे में बताने से मना कर दिया। उन्होंने ये भी नहीं बताया कि वे किसके साथ रिलेशन में हैं। एक्ट्रेस ने कहा किमैं इस वक्त जहां हूं उसमें मुझे रेगुलर डेटिंग की जरूरत नहीं है। मैं उम्र के उस पड़ाव पर हूं जहां मुझे ऐसी कम्पेनियनशिप की जरूरत है जो कि मुझे जिंदगी में इंस्पायर करें। मेरा भी रोमांटिक साइड है।

 मुझे लगता है कि एक आर्टिस्ट के तौर पर आपके अंदर एक डिजायर होना चाहिए। मुझे नहीं याद है कि मैं कभी जिंदगी में बिना प्यार के रही हूं। प्यार के रिश्ते में मुझे काफी खराब अनुभव मिला है लेकिन मैं जिंदगी में जल्दी आगे बढ़ जाती हूं। अब तक मेरे कई अफेयर रहे हैं। हर ब्रेकअप के बाद लगता है कि अब मेरी लव लाइफ खत्म हो चुकी है, लेकिन अगले कुछ महीनों मैं फिर प्यार कर बैठती हूं, ये एक बहुत अच्छा अनुभव है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली रिलीज 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में भरपूर सराहना मिलने के बाद कंगना ने अपनी अगली फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस