लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत पर कंगना रनौत ने लगाया धमकी देने का आरोप, कहा- मुंबई में क्यों पीओके जैसा महसूस हो रहा है?

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 14:04 IST

कंगना रनौत ने अब शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कंगना इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अक्सर अपनी बयान से सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को ट्वीट के जरिए कंगना ने बताया कि संजय राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी है।कंगना ने अपने ट्वीट के साथ एक आर्टिकल शेयर की है।संजय राउत ने इस आर्टिकल में कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को ट्वीट के जरिए कंगना ने बताया कि संजय राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी है। कंगना ने लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी गैंग के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है?'

दरअसल, कंगना ने अपने ट्वीट के साथ एक आर्टिकल शेयर की है। जिसमें संजय राउत ने कंगना के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने इस आर्टिकल में कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं। संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना ने उन्हें लेकर ये ट्वीट किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को लेकर कही थी यह बात

शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में कंगना को लेकर कई बातों का जिक्र किया था। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस से साफ-साफ कहा था कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वह यहां न आए। एक्ट्रेस के मुंबई पुलिस पर अविश्वास जताने वाले बयान के बाद संजय राउत ने यह बात लिखी थी। 

कंगना रनौत के बयान पर बवाल

इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं', कंगना रनौत के इस बयान पर बवाल हो रहा है। वकील महेश जेठमलानी ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए। इस पर रवीना टंडन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। रवीना ने ट्वीट में लिखा, ''सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं।  

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच