लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के 600 साल की जर्नी को पर्दे पर उतारेगी कंगना रनौत की फिल्म 'अपराजित अयोध्या', जानिए और क्या होगा खास

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 08:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विधिवत राम मंदिर का भूमि पूजन किया और मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी। इस मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी खुशी जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना ने कहा कि राम मंदिर से हमारी भावनाएं जुड़ी हुईं हैं। इसके साथ लोगों के इमोशन लंबे समय से है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही राम मंदिर के 600 साल के सफर आधारित फिल्म 'अपराजिता अयोध्‍या' लेकर आ रही हैं। कंगना ने इस बात की जानकारी खुद फैंस के साथ शेयर की। बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' के बारे में बातचीत की। यह फिल्म राम मंदिर के पूरे 600 साल के इतिहास पर आधारित होगी।

कंगना ने कहा कि राम मंदिर से हमारी भावनाएं जुड़ी हुईं हैं। इसके साथ लोगों के इमोशन लंबे समय से है। मेरे लिए, अयोध्या का बहुत प्रतीकात्मक महत्‍व है। पुराने समय में हमारी संस्कृति का महत्व पूरी दुनिया में था। कंगना ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि आक्रमणों के चलते हमने न केवल अपना धन खोया बल्कि अपनी संस्कृति भी खो दी। हमारे पूर्वजों ने जो कुछ हमें सिखाया हम उसका पालन लंबे अर्से तक करने में नाकाम रहे। अब हमारे लिए 'रोटी, कपड़ा, मकान' की जरूरतों को पूरा करने और आगे बढ़ने का समय है। 

मंदिर के लिए 600 सालों तक करना पड़ा संघर्ष 

कंगना ने फिल्म को लेकर कहा, 'मंदिर के लिए 600 सालों तक संघर्ष करना पड़ा। बाबर ने आक्रमण करके इसे ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद, 72 लड़ाइयां लड़ी गईं। प्रथम विद्रोह के दौरान भी, अंग्रेजों ने मंदिर का इस्तेमाल किया था (19वीं शताब्दी में)।' कंगना ने कहा कि मेरी फिल्म में उन मुस्लिमों का भी कैरेक्टर होगा, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए काम किया।'

सुशांत आत्महत्या मामले को लेकर सुर्खियों में हैं कंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही है। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं रहा था। इन दिनों वह सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में खुलकर अपनी बात रख रही हैं।  

टॅग्स :राम जन्मभूमिकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

पूजा पाठRam Navami 2026: 26 या 27 अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी? जानें सूर्य तिलक का समय और कैसे मिलेंगे आपको दर्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच