लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर बोलीं कंगना रनौत- वो जानती हैं क्या कर रही हैं, लेकिन मैं टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कभी नहीं खड़ी होंगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 17, 2020 10:47 IST

कंगना ने कहा है कि दीपिका जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं वो किसके साथ खड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण हाल ही में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गई थीं। एक्ट्रेस के यूनिवर्सिटी में जानें को लेकर काफी बवाल मचा था

दीपिका पादुकोण हाल ही में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गई थीं। एक्ट्रेस के यूनिवर्सिटी में जानें को लेकर काफी बवाल मचा था। ऐसे में दीपिका के सपोर्ट में जहां कुछ लोग उतरे थे, तो वहीं कुछ लोग दीपिका के विपक्ष में उतरे थे। लोगों ने दीपिका की फिल्म छपाक का बॉयकॉट करने की  बात तक की थी। अब इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान सामने आया है।

स्पॉयबॉय से बात करते हुए कंगना ने अपनी बात रखी है। कंगना ने कहा है कि दीपिका जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं वो किसके साथ खड़ी हैं। दीपिका के पास डेमोक्रेटिक राइट्स को एक्सप्रेस करने का अधिकार है। ये सही नहीं होगा कि मैं दीपिका के स्टैंड पर अपी राय दूं। 

एक्ट्रेस ने कहा कि उनको ये करना चाहिए या ये नहीं करना चाहिए। ये ये ठीक नहीं होगा मैं बस वो बता सकती हूं जो मैं करती हूं। मैं टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ कभी नहीं खड़ी होंगी। चाहें कुछ भी हो जाए। मैं देश का विभाजन करने वाले गैंग का समर्थन नहीं करना चाहती।

इतना ही नहीं जब कंगना से पूछा गया कि छपाक को लेकर सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा था क्या आपको लगता है इस पर सेलेब्स खुलकर नहीं बोलते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि ये सब काम करता है। अगर फिल्म अच्छी है तो वो चलेगी बाकी किसी चीज से फर्क नहीं पड़ेगा।

आपको बता दें कि कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म ये कब्बड़ी प्लेयर पर बनी है। वही दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?