लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, कहा- सहयोग के लिए आपका धन्यवाद

By वैशाली कुमारी | Updated: October 1, 2021 21:47 IST

कंगना रनौत ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। बतादें कि कंगना अपनी अगली फिल्म ‘तेजस’की शूटिंग में जुट गईं हैं, वे इस फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से यूपी के मुरादाबाद में थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात की तस्वीर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीकंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की

अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। बतादें कि कंगना अपनी अगली फिल्म ‘तेजस’की शूटिंग में जुट गईं हैं, वे इस फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से यूपी के मुरादाबाद में थीं जहां वो मुरादाबाद शेड्यूल की शूटिंग कर रही थीं। शुक्रवार सुबह को शूटिंग खत्म कर वे लखनऊ पहुंच गईं। लखनऊ में कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने कंगना से कहा कि आप अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने जरूर आइए। इसके बाद कंगना ने भी उन्हें धन्यवाद किया और कहा कि रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां राज रहे, आपको शुभकामनाएं। 

वहीं अपनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात की तस्वीर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश सरकार को फिल्म (तेजस) की शूटिंग में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और माननीय मुख्यमंत्री को उनके आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं…।

उन्होंने कहा, ''मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे पास उत्तर प्रदेश में एक तपस्वी राजा श्री राम चंद्र थे और अब हमारे पास योगी आदित्यनाथ हैं… आपका शासन जारी रहे महाराज जी। उन्होंने मुझे एक सिक्का उपहार में दिया जो राम जन्म भूमि पूजन में प्रयोग किया गया था…क्या यादगार शाम...धन्यवाद महाराज जी.''।

बतादें कि कंगना अपनी तीनों अपकमिंग फिल्मों ‘थलाइवी’, ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में अलग-अलग अंदाज और रूप में नजर आने वाली हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस