लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू पर फूटा बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- तुम्हें शर्म आनी चाहिए....

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 12:44 IST

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हो गई है। कंगना रनौत और तापसी पन्नू इस मामले अब एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साध रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ही वह पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर सवाल खड़े किए थे।कुछ दिन पहले एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भी नेपोटिज्म का शिकार हो चुकी हैं। कंगना की टीम के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट में तापसी पर निशाना साधा गया है।

बॉलीवुड में कंगना रनौत का नाम उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना ही वह पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर सवाल खड़े किए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर बहस छिड़ गई है। ऐसे में अब भाई-भतीजावाद के बारे में तमाम सेलेब्स भी बेबाकी से अपनी बात रखते हुए सामने आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भी नेपोटिज्म का शिकार हो चुकी हैं। लोकिन कंगना रनौत का ऐसा बिल्कुल मानना नहीं है। कंगना और तापसी के बीच विवाद काफी पुराना है। इन दिनों कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतीजे के खिलाफ अपना आवाज उठा रही हैं। अब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तापसी पर निशाना साधा है। 

कंगान ने साधा तापसी पर निशाना 

कंगना की टीम के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट में तापसी पर निशाना साधा गया है। ट्वीट में लिखा गया- कई ऐसे चापलूस हैं जो कंगना की पहल को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें बस मूवी माफिया की किताब में अच्छा बना रहना है। कंगना की बुराई करने पर इन्हें अवॉर्ड मिलते हैं। ये लोग महिलाओं को प्रताड़ित भी करते हैं। तुम्हें शर्म आनी चाहिए तापसी, तुम कंगना के स्ट्रगल का फायदा उठाकर उसके खिलाफ खड़ी हो। 

तापसी पन्नू ने भी किया पलटवार

तापसी पन्नू ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया। हालांकि, तापसी ने कंगना का नाम लिए बगैर ही अपनी बात कही। तापसी लिखती हैं- मैंने अपनी जिंदगी में कई चीजें सीखी हैं, कुछ महीनों में तो ज्यादा ही समझा है। इससे मैं जिंदगी को सही नजरिए से देख पाई हूं। हमें बस ऐसे लोगों के लिए दुआं करनी चाहिए जो समाज में नफरता फैलाते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द अकल आ जाए।'

टॅग्स :कंगना रनौततापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम