लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकियां, एक्ट्रेस ने कहा- 10-12 दिनों से मुझे...

By अमित कुमार | Updated: December 20, 2020 09:39 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट कर काफी चर्चा में है। किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत और दिलजीत के बीच ट्विटर पर कई बार जुबानी जंग हो चुकी है। दिलजीत के अलावा कंगना प्रियंका चोपड़ा पर भी किसान आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए निशाना साध चुकी हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे इन दिनों उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनिवार को एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। कंगना ने कहा कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कंगना ने दावा किया कि किसान आंदोलन को लेकर दिए गए उनके बयान के कारण उन्हें धमकियां दी जा रही है। कंगना ने कुछ दिन पहले किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया था। 

कंगना ने कहा था कि इस आंदोलन में आतंकवादी भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसके बाद से उन्हें कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। कंगना ने वीडियो जारी कर कहा कि किसानों के आंदोलन पर बोलने के कारण पिछले 10-12 दिनों से मुझे इमोशनल और मेंटल ऑनलाइन लिंचिंग का सामना करना पड़ रहा हैं। कंगना ने आगे कहा कि 'मैंने वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का भांडा फूट जाएगा, जैसे शाहीन बाग का फूटा था, तब मैं आपसे बात करूंगी। 

इस देश में क्या प्रश्न पूछना मेरा अधिकार नहीं है? जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। तब किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रह जाता। यह साबित हो गया है कि यह पूरा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है और इसमें आतंकवादी भी भाग ले रहे हैं।' 'मैं पंजाब में रही हूं। मैं जानती हूं कि 99.9% पंजाबी खालिस्तान नहीं चाहते। वह इस देश को नहीं बांटना चाहते। वह भारत के हैं। अरुणाचल प्रदेश से महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल सब कुछ उनका है। सभी देशभक्त है। मुझे उन आतंकियों से कोई शिकायत नहीं है, उन लोगों की भावनाएं मैं समझ सकती हूं, जो इस देश को तोड़ना चाहते हैं। 

लेकिन हमारे देश के मासूम और समझदार लोग किस तरह आतंकवादियों को उनकी भावनाओं से खेलने दे सकते हैं। शाहीन बाग की दादी को नागरिकता कानून के बारे में कुछ नहीं पता था। पंजाब की दादी मुझे गालियां दे रही थी और अपनी जमीन सरकार से बचाने की कोशिश कर रही थी।' 'इस देश में क्या हो रहा है। दोस्तों हम अपने आपको आतंकवादियों और विदेशी ताकतों के आगे इतना कमजोर क्यों कर रहे हैं। 

मुझे आप लोगों से शिकायत है। मुझे अपनी नियत के बारे में प्रतिदिन बात करनी पड़ती है। एक देशभक्त को कई सारी चीजों पर स्पष्टीकरण देना पड़ता है, लेकिन दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा से कोई उनकी नियत के बारे में नहीं पूछता कि उनकी रणनीति क्या है। जबकि मैं देश के पक्ष में बात करती हूं, तो मुझ पर राजनीति करने का आरोप लगता है। उनसे उनकी नीति के बारे में क्यों कोई नहीं पूछता। जय हिंद।'

टॅग्स :कंगना रनौतकिसान आंदोलनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!