लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत संग बढ़ते विवाद पर कंगना रनौत के घरवालों ने एक्ट्रेस को दी ये खास नसीहत

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 10:56 IST

कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच तकरार दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दोनों पक्षों से बयानबाजी का सिलसिला लगातार चलता आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के माता-पिता ने उनसे वादा लिया कि वह अब किसी से पंगा नहीं लेंगी। संजय राउत का कंगना को हरामखोर कहना दीया मिर्जा बिल्कुल रास नहीं आया।राउत पर उन्होंने भड़कते हुए कंगना से माफी मांगने को कहा।

एक्ट्रेस कंगना रनौत की शिवसेना सांसद संजय राउत से हुई जुबानी जंग जब गालीगलौच तक पहुंची और राउत ने उन्हें 'हरामखोर लड़की' कहा, तब कई लोग खुलकर कंगना के पक्ष में बात करते दिखे, लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें ऐसे मामलों में न उलझने की नसीहत दी। यही नहीं, कंगना के माता-पिता ने उनसे वादा लिया कि वह अब किसी से पंगा नहीं लेंगी। 

घर में हुई चर्चा का वीडियो कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ''आप माफिया से लड़ सकते हैं। सरकार को चुनौती दे सकते हैं, मगर घर में इमोशनल ब्लैकमेलिंग से निपटना मुश्किल है।''संजय राउत का कंगना को हरामखोर कहना दीया मिर्जा बिल्कुल रास नहीं आया। राउत पर उन्होंने भड़कते हुए कंगना से माफी मांगने को कहा। 

कंगना के सपोर्ट में आईं दीया मिर्जा

दीया ने ट्वीट किया, ''सर, आपके पास कंगना के कहे शब्दों को लेकर गुस्सा जाहिर करने का पूरा अधिकार है, लेकिन इस तरह के शब्द इस्तेमाल किए जाने के मैं सख्त खिलाफ हूं। इस तरह के शब्दों के प्रयोग के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए।''वहीं फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि अभिनेत्री मुंबई में क्यों असुरक्षित महसूस करती हैं। 

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा, ''राजनेता क्षेत्रवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं। जब मैंने कोरोना वायरस से हुई मौतों और पालघर साधु हत्या कांड को लेकर राज्य सरकार की अक्षमता के बारे में ट्वीट किया था, तब मुंबई पुलिस ने मेरे घर पर अधिकारियों को भेजा और उन्होंने मुझे धमकी देने की कोशिश की। मुझ पर ट्वीट को हटाने के लिए भी दबाव बनाया गया। बेशक, वे मेरी आवाज नहीं रोक सकते, लेकिन राजनीतिक दल द्वारा ऐसा व्यवहार निश्चित रूप से एक असुरक्षित माहौल बनाता है। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!